Ro no D15139/23

विश्व क्षय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम संपन्न

टीबी रोग उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं निक्षय मित्रों का किया गया सम्मान
– टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदाय
राजनांदगांव 25 मार्च 2025। विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, सभापति स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति नगर पालिक निगम राजनांदगांव श्री शैंकी बग्गा, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न उपस्थित थे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि टीबी रोग उन्मूलन एवं शासन द्वारा टीबी रोगियों के उपचार के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जनप्रतिनिधियों एवं जनसामान्य के सहयोग से अधिक से अधिक प्रचार किया जाना चाहिए, जिससे जरूरतमंद तक मरीजों तक सुविधाओं का लाभ पहुंचे और देश को टीबी रोग से मुक्त किया जा सके। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि जिले में टीबी उन्मूलन के लिए 100 दिवसीय निक्षय निरामय जांच एवं उपचार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने टीबी उन्मूलन के लिए लोगों को जागरूक करने कहा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने जिले में टीबी रोग के जांच, उपचार एवं रोकथाम के संबंध में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध मेे विस्तृत जानकारी दी तथा टीबी उन्मूलन हेतु जनसामान्य से सहभागिता के लिए अपील की। इस दौरान टीबी मुक्त राजनांदगांव की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में टीबी रोग उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं निक्षय मित्रों को प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बलिराम एवं संस द्वारा 5, कमल सॉल्वेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 5, दवा विक्रेता संघ राजनांदगांव द्वारा 25, पैरामेडिकल एसोसिएशन राजनांदगांव द्वारा 13, संतोष बिनवार के द्वारा 5 कुल 53 टीबी के मरीजों को निक्षय मित्रों द्वारा पोषण आहार प्रदाय किया गया। साथ ही विश्व क्षय दिवस के अवसर पर नर्सिंग महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा टीबी रोग के जनजागरूकता हेतु शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकालकर टीबी रोग के उन्मूलन का संदेश दिया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में 8 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सीवाय-टीबी जांच करते हुए विश्व क्षय दिवस का शुभारम्भ किया गया। विश्व क्षय दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिला क्षय अधिकारी डॉ. अल्पना लुनिया, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. यू.के. चंद्रवंशी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री संदीप ताम्रकार सहित स्वास्थ्य व जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी, नर्सिंग महाविद्यालय की छात्राएं, निक्षय मित्र, टीबी मरीज एवं स्वयं सेवी संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को दी गई आजीवन कारावास की सजा

      राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। सत्र न्यायालय राजनांदगांव में लंबित छत्तीसगढ़ राज्य विरूद्ध मनीष यादव में आरोपी को आजीवन कारावास एवं 500 रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है। कार्यालय…

    Read more

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली भूमिहीन परिवारों की जिंदगी

      – भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को मिला आर्थिक सुरक्षा – भूमिहीन परिवारों का बढ़ा आत्मविश्वास राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु चलाई…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?