Ro no D15139/23

ग्रामीणों के मकान बनाने के लिए घुमरिया नदी से रेत निकालने ग्राम पंचायत द्वारा पारित किया गया प्रस्ताव

राजनांदगांव 05 जून 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में डोंगरगांव तहसील के ग्राम बरगांव में स्थित घुमरिया नदी में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की शिकायत मिलने पर खनिज विभाग की टीम द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच, पंच एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में मौका जांच एव पंचनामा तैयार किया गया। ग्राम पंचायत सरपंच एवं ग्रामवासियों ने बताया कि घुमरिया नदी से रेत निकालने के लिए ग्रामवासियों की सहमति से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा पंचायत प्रस्ताव पारित किया गया है। मौके पर मांगे जाने पर पंचायत प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि अभी वर्तमान में नदी से रेत निकालना बंद है। निकाले गये रेत का उपयोग गांव में किया जा रहा है, दूसरे गांव ले जाने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा मना किया गया।

खनि अधिकारी श्री भारत लाल बंजारे ने बताया कि खनिज साधन विभाग के निर्देशानुसार राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत आवास निर्माण हेतु हितग्राही को स्वयं के आवास निर्माण के उपयोग के लिए छोटे वाहन अर्थात ट्रैक्टर अन्य साधन के माध्यम से रेत परिवहन व अन्य उपयोग के लिए छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम-3 के तहत रायल्टी एवं अन्य करों में छूट रहेगी। यह छूट उन्हीं ग्राम पंचायतों एवं आश्रित ग्रामों के लिए रहेगी। जहां विधिवत रेत खदान स्वीकृत व संचालित है। वर्तमान में इस क्षेत्र में खनिज रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन नहीं किया जा रहा है।

  • Related Posts

    कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण

    *17.15 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होगी परियोजना, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा आवासीय परिसर*   रायपुर, 05 जून 2026/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा जशपुर…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बोड़ला के सुशासन तिहार में हुए शामिल, सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    *पीएम आवास पूर्णता में पूरे देश में सबसे आगे छत्तीसगढ़, ढाई सालों में 10 लाख से अधिक आवास पूरे – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*   *मेडिकल कॉलेज बनेगा वर्तमान…

    Read more

    NATIONAL

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में अमेरिकी गैजेट्स, सालों तक हुई सप्लाई; अब दबोचा गया टेक सीईओ, कैसे किया ये कांड?

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में अमेरिकी गैजेट्स, सालों तक हुई सप्लाई; अब दबोचा गया टेक सीईओ, कैसे किया ये कांड?

    खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग करते दिखे बॉडीगार्ड, बवाल का नया वीडियो आया सामने

    खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग करते दिखे बॉडीगार्ड, बवाल का नया वीडियो आया सामने