
*कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में विश्व पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन*
राजनांदगांव 05 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून 2026 को कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में एक दिवसीय पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, खेत बचाओ अभियान के संबंध में जानकारी दी गई तथा जागरूक किया गया। इस दौरान अतिथियों, कर्मचारियों एवं कृषकों द्वारा पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री दादूराम सोनकर, श्री रोहित चंद्राकर, श्री आनंद साहू, श्री खिलेश्वर साहू, केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अतुल डांगे, डॉ योगेंद्र श्रीवास, प्रक्षेत्र प्रबंधक श्री आशीष गौरव शुक्ला, श्रीमती मंजुलता मेरावी सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।









