Ro no D15139/23

प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश : प्रतीक्षा सूची में चयनित विद्यार्थियों की काउंसिलिंग 15 से 18 जुलाई तक

प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय रायपुर में

धमतरी । शिक्षा सत्र 2025-26 में प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार प्रतीक्षा सूची विभागीय वेबसाईट http://eklavya .cg.nic.in पर अपलोड किया गया है। प्रतीक्षा सूची में चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार काउंसिलिंग 15 जुलाई से 18 जुलाई तक राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय में आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि अनुसूचित जनजाति तथा विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह के बालकों की काउंसिलिंग 15 जुलाई को, अनुसूचित जनजाति तथा विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह के बालिका को 16 जुलाई को, अनुसूचित जाति बालक और बालिका का काउंसिलिंग 17 जुलाई और अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग बालक एवं बालिका का काउंसिलिंग 18 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। उक्त सभी काउंसिलिंग सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।

सहायक आयुक्त ने बताया कि काउंसिलिंग स्थल में विद्यार्थियों को एक घंटे पूर्व पहुंचना होगा। विद्यार्थी को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, कक्षा आठवीं की अंकसूची, यदि परिवार नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित है, तो इस आशय का संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र, शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र, विद्यार्थी की मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा जांच प्रमाण पत्र, सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र आदि की मूल एवं सत्यापित छायाप्रति तथा काउंसिलिंग फॉर्म के साथ उपस्थित होना होगा। काउंसिलिंग फॉर्म एवं योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए विभागीय वेबसाईट http://eklavya .cg.nic.in का अवलोकन किया जा सकता है।

  • Related Posts

    दुर्गम पहाड़ी गांव सरुवत में आंगनबाड़ी की नई शुरुआत

      किराये के कमरे से अपने भवन तक पहुंची बाल विकास सेवाएं, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त केंद्र 11.69 लाख रुपये की लागत से बने नवीन भवन में 47…

    Read more

    जल-पर्यावरण संरक्षण और आजीविका का सशक्त माध्यम: मंत्री  टंक राम वर्मा

      राजस्व मंत्री ने छुहीपाली में किया सीड बॉल का बीजारोपण जल और मृदा संरक्षण के साथ ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार ​ रायपुर,11अगस्त 2026/सीड बॉल अभियान एक पर्यावरण संरक्षण…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल