Ro no D15139/23

नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत नशामुक्ति पर जन जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर आज मंगलवार को जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालय एवं अन्य स्थलों में नशामुक्ति पर जन जागरूकता कार्यक्रम एवं नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग सरगुजा द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय अंबिकापुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती मंजूषा भगत शामिल रहीं, उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्टॉफ को नशामुक्ति हेतु शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा विनाश का जड़ है। नशा केवल शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा ही नहीं देता, अपितु यह एक सशक्त परिवार, समाज के विकास के लिए बाधक है। उन्होंने उपस्थित सभी जनों से नशा न करने का आव्हान किया। उप संचालक समाज कल्याण श्री व्ही.के. उके  द्वारा नशामुक्ति हेतु संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। नशामुक्ति हेतु जनजागरूकता फैलाए जाने गायत्री परिवार से अमृता जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशा व्यक्ति में निगेटिव उर्जा का संचार करती है इससे विभिन्न प्रकार की शारीरिक एवं मानसिक परेशानियां, बीमारियां, सड़क दुर्घटनाएं आदि होती है। अभियान कीं पांचवीं वर्षगांठ पर शासकीय नवीन महाविद्यालय, लखनपुर, शासकीय कॉलेज बतौली, शासकीय कॉलेज कमलेश्वरपुर मैनपाट, शासकीय राजमोहिनी गर्ल्स कॉलेज अंबिकापुर, शासकीय कॉलेज उदयपुर, शासकीय कॉलेज धौरपुर आदि तथा जिलों में संचालित विभिन्न विद्यालयों में नशामुक्ति हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा नशामुक्ति शपथ दिलाया गया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने ली समीक्षा बैठक अनुसूचित जनजातियों हेतु संवैधानिक सुरक्षा उपायों तथा कल्याण एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा

     पहुंचविहीन क्षेत्रों में जनजाति समुदायों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना शासन की प्राथमिकता, विभाग अपनी जिम्मेदारी का गम्भीरतापूर्वक निर्वहन करें- डॉ आशा लकड़ा अम्बिकापुर 01 जुलाई 2026/  राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की…

    Read more

    जनदर्शन में मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश ग्राम पंचायत परसोंडी, लखनपुर में ग्रामीणों से आत्मीय संवाद, जनसेवा और विकास के संकल्प को दोहराया

      अम्बिकापुर 01 जुलाई 2026/   पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी पहुंचकर ग्रामीणजनों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की।…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन