Ro no D15139/23

ग्राम पंचायत भण्डारपुर में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न  मांगों एवं शिकायतों से संबंधित कुल 692 आवेदन हुए प्राप्त

राजनांदगांव 05 मई 2026। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत छुरिया जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत भण्डारपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस जनसमस्या निवारण शिविर में भण्डारपुर कलस्टर के ग्राम पंचायत भंडारपुर, बोईरडीह, घोघरे, हालेकोसा, जरहामहका, झिथराटोला, कल्लूटोला, लालूटोला, मगरधोखरा, महाराजपुर, नागरकोहरा, पिनकापार, पुर्रामटोला, रामपुर, रंगीटोला, शिकारीमहका, शिकारीटोला कुल 17 ग्राम पंचायत को सम्मिलित कर आयोजित किया गया। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय, विद्युत, वन, श्रम, पशुपालन सहित कुल 23 विभागों की सहभागिता रही। शिविर में विभागीय मांगों एवं शिकायतों का त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निराकरण करने के उद्देश्य से विभागीय स्टॉल में ग्रामीणों द्वारा मांगों एवं शिकायतों से संबंधित कुल 692 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें मांग से संबंधित 689 एवं शिकायत से संबंधित 3 आवेदन थे। प्राप्त आवेदनों पर निराकरण की कार्रवाई की जा रही है। निराकरण पश्चात आवेदक को सूचित किया जाएगा। शिविर में शासन की विभिन्न योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इनमें मनरेगा अंतर्गत नवीन जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पूर्णता पर अभिनंदन प्रमाण पत्र, नवीन राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छताग्राहियों को स्वच्छता किट, मछली जाल, आईस बॉक्स तथा विकासखंड अंतर्गत मेधावी छात्रों को सम्मान पत्र का वितरण किया गया।
शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य श्री गोपाल सिंह भूआर्य, श्रीमती अनीता मंडावी एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बीरम मंडावी, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती चुनिया कंवर, श्रीमती भेषबाई साहू, श्री पलनी स्वामी नायडू एवं अन्य जनपद पंचायत सदस्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोर्राम, तहसीलदार छुरिया श्रीमती आकांक्षा साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया श्री होरीलाल साहू सहित ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई