Ro no D15139/23

जशपुर सर्किट हाउस में वित्त मंत्री ओपी चौधरी से जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने की आत्मीय मुलाकात*

*स्थानीय विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध- वित्त मंत्री*

रायपुर, 24 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी से आज जशपुर स्थित सर्किट हाउस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आए क्षेत्रवासियों ने आत्मीय मुलाकात की। इस सौहार्दपूर्ण भेंट के दौरान जशपुर अंचल के विकास, जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा विभिन्न स्थानीय जनहित के मुद्दों को लेकर सकारात्मक और विस्तृत चर्चा हुई।

*विकास कार्यों के लिए जताया आभार*

मुलाकात के दौरान क्षेत्रवासियों ने वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्थानीय नागरिकों और प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जशपुर क्षेत्र में तेजी से चल रहे विकास कार्यों के लिए वित्त मंत्री के प्रति अपना आभार प्रकट किया।

*त्वरित समाधान और सुशासन हमारी प्राथमिकता : वित्त मंत्री*

चर्चा के दौरान क्षेत्रवासियों का हौसला बढ़ाते हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि दूरस्थ अंचलों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना और आमजन की समस्याओं का त्वरित व प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख प्रबुद्ध नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बिहान योजना से सशक्त हुई महिलाएं, बैंक सखी बन संज्योति चौहान ने बनाई आत्मनिर्भरता की मिसाल

    जशपुरनगर 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन में बिहान योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर अग्रसर हैं।…

    Read more

    विगत वर्षों की अपेक्षा जशपुर वन मंडल में हाथियों से जनहानि में कमी

      जशपुरनगर 12 अगस्त 2026 / वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वनमण्डल अंतर्गत वन परिक्षेत्र बगीचा के परिसर महादेवडांड के वन कक्ष क्रमांक आर. एफ-1259 में दिनांक 09.08.2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम