Ro no D15139/23

कच्चापाल में उमड़ी कृषि क्रांति की नई बयाररू क्लस्टर खेती और विविधीकरण से सँवरेगा वनांचल के किसानों का भविष्य

कच्चापाल में उमड़ी कृषि क्रांति की नई बयाररू क्लस्टर खेती और विविधीकरण से सँवरेगा वनांचल के किसानों का भविष्य

*पारंपरिक घोटूल में सजी विकास की चौपाल, एक साथ जमीन पर बैठे अधिकारी और ग्रामीण*

*धान के साथ अब फल, सब्जी और पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय, तैयार हुआ त्रिविभागीय रोडमैप*

रायपुर, 24 मई 2026/छत्तीसगढ के नारायणपुर जिले के विकासखंड ओरछा के सुदूर ग्राम कच्चापाल के पारंपरिक परिवेश (घोटूल) में हाल ही में विकास की एक नई इबारत लिखी गई। यहाँ जब कृषि, उद्यानिकी और पशुपालन विभाग के अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण एक साथ जमीन पर बैठे, तो उनका मकसद सिर्फ सरकारी योजनाओं का प्रचार करना नहीं, बल्कि वनांचल के किसानों की तकदीर और तस्वीर बदलने का एक साझा संकल्प था। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप, अंदरूनी क्षेत्रों के किसानों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए यहाँ एक विशेष बैठक और मैदानी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह रणनीतिक पहल किसानों को संगठित और विविधीकृत कृषि पद्धतियों से जोड़कर उनकी आय को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

*क्लस्टर आधारित खेती- कम लागत में अधिक मुनाफे का मंत्र*

मैदानी संवाद के दौरान विभागीय अधिकारियों ने पारंपरिक ढर्रे से हटकर आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने पर विशेष जोर दिया। किसानों को समझाया गया कि अलग-अलग बिखर कर खेती करने के बजाय क्लस्टर आधारित कृषि प्रणाली (सामूहिक खेती) आज के समय की बड़ी जरूरत है। अधिकारियों ने इसके वैज्ञानिक और व्यावहारिक लाभ गिनाते हुए बताया कि समूह में एक जैसी फसलें लेने से खाद, बीज और परिवहन की लागत आपस में बंट जाती है। आधुनिक कृषि यंत्रों और उन्नत तकनीकों का सामूहिक उपयोग बेहद आसान हो जाता है। बिचौलियों से मुक्ति मिलती है; बड़ी मंडियों और व्यापारियों से सीधे मोल-तोल करने की क्षमता बढ़ती है, जिससे सीधे तौर पर उत्पादन और मुनाफे में वृद्धि होती है।

*विविधीकरण पर ज़ोर- सिर्फ धान नहीं, अब फल, सब्जी और पशुपालन भी*

वनांचल के किसानों की आय के स्रोतों को बढ़ाने के लिए कृषि, उद्यानिकी और पशुपालन तीनों विभागों ने मिलकर एक मुकम्मल रोडमैप ग्रामीणों के सामने रखा। स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों और मिट्टी के मिजाज को देखते हुए किसानों को उन्नत फल और नकदी सब्जी उत्पादन के लिए प्रेरित किया गया, ताकि उन्हें हर मौसम में नियमित आय मिलती रहे। केवल खेती पर निर्भरता कम करने के लिए वैज्ञानिक पशुपालन, नियमित टीकाकरण, डेयरी विकास और बैकयार्ड मुर्गीपालन जैसी सहायक गतिविधियों की तकनीकी बारीकियां सिखाई गईं। शासन की कल्याणकारी योजनाओं, जैविक (ऑर्गेनिक) खेती के लाभ और जल संरक्षण के लिए बेहतर सिंचाई प्रबंधन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।

*घोटूल में गूंजीं उम्मीदें- संवेदनशीलता से सुनी गईं मांगें*

इस संवाद कार्यक्रम की सबसे खूबसूरत तस्वीर तब सामने आई, जब घोटूल (पारंपरिक सामुदायिक केंद्र) में बैठकर किसानों ने बिना किसी संकोच के अपनी व्यावहारिक दिक्कतें अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने भी केवल भाषण देने के बजाय किसानों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना और उन्हें निरंतर तकनीकी सहयोग का भरोसा दिलाया। इस संवाद के सकारात्मक परिणाम के रूप में, किसानों ने उन्नत बीजों, कृषि इनपुट्स की उपलब्धता और जल संचयन के लिए स्थानीय स्तर पर तालाबों के निर्माण की मांग रखी, जिसे अधिकारियों ने प्राथमिकता से पूरा करने की बात कही।

*आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम*

कच्चापाल का यह मैदानी संवाद इस बात का जीवंत उदाहरण है कि यदि शासन की योजनाएं सीधे खेतों और चौपालों तक पहुंचें, तो ग्रामीण विकास की रफ्तार को कोई रोक नहीं सकता। पारंपरिक खेती को आधुनिकता, संगठन (क्लस्टर) और विविधीकरण से जोड़कर ओरछा के इस अबूझमाड़ क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि और आत्मनिर्भरता का एक नया स्वर्णिम अध्याय शुरू हो रहा है।

  • Related Posts

    211 वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन

    *विभिन्न स्थानों पर होगा ध्वज वितरण और भव्य रैली*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य…

    Read more

    मंत्री रामविचार नेताम की पहल से बलरामपुर-रामानुजगंज में जल्द खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर

    *हजारों यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत*   *मंत्री श्री नेताम ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में की सौजन्य मुलाकात*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ आदिम जाति और…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम