Ro no D15139/23

एक पेड मां के नाम अभियान के तहत् जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण

*महापौर श्री रामू रोहरा ने पौधों की रक्षा व शहर को स्वच्छ बनाने की अपील की*

धमतरी 5 मई 2025/पर्यावरण संरक्षण और मां के प्रति सम्मान प्रकट करने एक पेड़ माँ के नाम जन जागरूकता अभियान की शुरूआत की गयी है। इस अभियान के तहत् आज शासकीय बीसीएस पी जी कालेज ग्राउंड, में वृहद वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर महापौर श्री रामू रोहरा ने जामुन, कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अमरूद और डीएफओ श्रीकृृष्ण जाधव ने कटहल का पौधा लगाया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों, स्कूली बच्चों, और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने अपनी माताओं के नाम पर एक-एक पौधा लगाकर उन्हें जीवित रखने व उसकी देखरेख करने की बात कही।

*महापौर श्री रामू रोहरा ने पौधों को बचाने और नगर को साफ और सुंदर रखने की अपील की*
इस अवसर पर महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि केवल पौधे लगाकर भूल जाना इस अभियान की सार्थकता नहीं है, बल्कि सार्थकता तब सिद्ध होगी जब यहां लगा हर पौधा एक पेड़ बनकर तैयार हो। उन्होंने उपस्थित लोगों को पौधों की सुरक्षा और वृद्धि की जिम्मेदारी उठाने कहा। विशेषकर बच्चों को मेरा पौधा, मेरी जिम्मेदारी का संकल्प दिलाया गया। साथ ही, नगर को कचरा मुक्त, स्वच्छ और प्रदूषण रहित रखने के लिए लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने, सूखे-गीले कचरे को अलग रखने और सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई बनाए रखने अपील की।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करने में हम सबकी भागीदारी जरूरी है। जिला प्रशासन द्वारा इस वर्ष अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाये जायेंगे, ताकि पर्यावरण को संवारा जा सके। उन्होंने कहा कि “पौधों की रक्षा करना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, यह हम सबका सामूहिक कर्तव्य है। कलेक्टर ने कहा कि नागरिकों का सहयोग ही असली बदलाव की कुंजी है। जब हर व्यक्ति अपने गली, मोहल्ले और पौधे की जिम्मेदारी लेगा, तब नगर की तस्वीर बदलेगी। इस अवसर पर वन एवं नगर निगम के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन पंजीयन की तिथि जारी

      धमतरी, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आई०टी०आई० एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति,…

    Read more

    किसानों को कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम

      रायपुर रीजन द्वारा 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत धमतरी, 18 अगस्त 2026। किसानों को सहज, सुगम एवं समयबद्ध संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल