Ro no D15139/23

डी’ ग्रेड स्कूलों की गुणवत्ता सुधार हेतु विशेष अभियान जनप्रतिनिधि व अधिकारी करेंगे दो चरणों में निरीक्षण

जिले में शासकीय स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ‘मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान’ (MMSGA) के अंतर्गत विशेष पहल की जा रही है। इस अभियान के तहत सामाजिक अंकेक्षण (Social Audit) के आधार पर ‘डी’ ग्रेड प्राप्त करने वाले विद्यालयों पर विशेष फोकस किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक, समग्र शिक्षा, जिला सरगुजा के मार्गदर्शन में इन विद्यालयों की शैक्षणिक स्थिति में सुधार हेतु एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार चयनित ‘डी’ ग्रेड स्कूलों का निरीक्षण जनप्रतिनिधियों एवं नामित अधिकारियों द्वारा दो चरणों में किया जाएगा।
प्रथम चरण का निरीक्षण 15 दिसंबर 2025 से पूर्व पूर्ण किया जाना अनिवार्य है, जबकि द्वितीय चरण का निरीक्षण संभावित रूप से फरवरी माह में किया जाएगा। निरीक्षण एवं मूल्यांकन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ‘विद्या समीक्षा केंद्र, रायपुर’ द्वारा विकसित विशेष मोबाइल ऐप का उपयोग किया जाएगा, जिसमें अधिकारी विद्यालय में उपस्थित होकर रियल-टाइम जानकारी दर्ज करेंगे।
निरीक्षण के दौरान विद्यालयों का मूल्यांकन पांच प्रमुख बिंदुओं पर किया जाएगा, जिनमें शाला का भौतिक वातावरण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का क्रियान्वयन, राज्य शासन द्वारा निर्देशित गतिविधियों का आयोजन, बच्चों के सीखने का स्तर तथा नीति आयोग के PGI से संबंधित घटक शामिल हैं। प्रत्येक बिंदु पर कार्य पूर्णतः संतोषजनक होने पर 5 अंक तथा अपेक्षा अनुरूप न होने पर शून्य अंक दिए जाएंगे।
इस अभियान के सफल संचालन हेतु सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को विकासखंड नोडल नियुक्त किया गया है। वहीं संकुल समन्वयकों को निर्देशित किया गया है कि वे निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ उपस्थित रहकर आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करें।
इस विशेष अभियान का उद्देश्य ‘डी’ ग्रेड विद्यालयों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान कर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाना तथा उन्हें बेहतर ग्रेडिंग की ओर अग्रसर करना है।

  • Related Posts

    चार जिले के सहायक आयुक्त को शो-कॉज नोटिस

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने ली राज्य स्तरीय विभागीय बैठक* *नगरीय निकायों के माध्यम से आश्रम-छात्रावासों के सेप्टिक टैंकों की हो सफाई* *आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश*…

    Read more

    संघर्ष को ताकत बनाकर बनीं ‘लखपति दीदी’

    *महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर* रायपुर, 08 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम धंवईपुर नवापारा से एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है, जो…

    Read more

    NATIONAL

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?