Ro no D15139/23

जिला स्तरीय सुशासन शिविर रोकड़ा में आयोजित किया गया जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया

शिविर से पूर्व जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामवासियों ने श्रमदान,योगाभ्यास भी किया
बच्चों के लिए खेल गतिविधियां भी आयोजित किया गया

जशपुरनगर 13 जुलाई 2025/कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार बगीचा विकास खंड के ग्राम पंचायत रोकड़ा कलस्टर में दिनांक 7 जुलाई से 12 जुलाई तक कुल 6 शिविर देवडाड़, गायबुढा, सोनगेरसा, सारूढाब, रोकड़ा महादेव जाबला  को जिला स्तरीय सुशासन शिविर का आयोजन किया गया  जिसमे  जशपुर विधायक श्रीमती  रायमुनि भगत ने हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया गया।
शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, मत्स्य विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, क्रेडा विभाग, श्रम विभाग, विद्युत विभाग, पशुधान विकास विभाग, रेशम विभाग, जल संसाधन विभाग एवं खाद्य विभाग के जिला एवं विकास खण्ड स्तरीय अधिकारीयों द्वारा अपनी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दिया गया। विषेश रूप से आदिम जाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष योजना के अन्तर्गत 17 मंत्रालय एवं इससे संबंद्ध 25 योजनाओं और गतिविधियों के बारे मे जानकारी दी गई। तथा ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया और निर्माण कार्य को समय सीमा में पूर्ण किया जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक सहायता कार्यक्रम अन्तर्गत 13 हितग्राहियों को पेंशन आदेश का वितरण किया गया। जनपद पंचायत द्वारा 14 हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण, कृषि विभाग द्वारा 20 किसानों को रागी बीज का वितरण किया गया, उद्यान विभाग के द्वारा सब्जी बीज एवं पौध खाद दवाई वितरण तथा मत्स्य विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को जाल एवं आईस बाक्स का वितरणकिया गया। शिविर से पहले अधिकारियों और कर्मचारियों, ग्रामवासियों श्रम दान  योगाभ्यास भी किया। बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री गेंदबिहारी  अधयक्ष जनपद पंचायत श्रीमती गायत्री नागेश, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत श्री अरविन्द गुप्ता, सहायक आयुक्त श्री संजय सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) श्री  प्रदीप राठिया, जनपद सी ई ओ श्री श्रीवास, विभिन क्षेत्रों के जनपद सदस्य श्रीमती रूपावती बाई, श्रीमती दिनेश्वरी, श्रीमती सविता नागेश, सरपंच, उपसरपंच, पंच,  विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं हजारों संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रभु श्री राम कथा में श्रद्धाभाव से शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

     परम पूजनीय संत चिन्मयानंद बापूजी के श्रीमुख से श्रीराम कथा का हो रहा दिव्य एवं भावपूर्ण वाचन रामकथा की अमृतमयी धारा में सराबोर हुआ जनमानस, कथा का रसपान करने उमड़…

    Read more

    दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का आयोजन 08 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में

      जशपुरनगर 06 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का आयोजन 08 अप्रैल 2026 को कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रातः 11.00 बजे किया जा…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….