Ro no D15139/23

पल्स पोलियो अभियान 21 दिसम्बर को

0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा
जिले में पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को 21 दिसम्बर 2025 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित पोलियों बूथ पर पोलियों की दवा पिलाई जाएगी। जिले में 478 पोलियो बूथों के माध्यम से 119505 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, कोटवार, प्रशिक्षु महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पैरामेडिकल विद्यार्थियों की ड्यूटी लगाई गयी है। सभी टीमों को समय पर पोलियो की दवा उपलब्ध कराने एवं कार्य सम्पादन की निगरानी के लिए सभी पोलियो बूथों को 96 सेक्टरों में विभाजित किया गया है और प्रत्येक सेक्टर के लिए एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। साथ ही सभी ब्लॉक को जोन में विभाजित कर निरीक्षण के लिए जिला स्तर के अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
जिले में पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए ग्रामों के अलावा शहरी क्षेत्रों में बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन में पोलियो बूथ बनाए गए है। साथ ही खदानों, ईट भट्टा, छात्रावास, मदरसा एवं छूटे क्षेत्रों में पोलियो की दवा पिलाने हेतु ट्रांजिट टीमों एवं मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। प्रथम दिवस 21 दिसम्बर को बूथ में पोलियों की दवा पिलाने के बाद 22 एवं 23 दिसम्बर को सभी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई जाएगी। अभियान के दौरान जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित की जाएगी, जो 24 घंटे क्रियाशील रखेगा। अभियान के सुचारू संपादन के लिए सभी मैदानी अमलों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा कंट्रोल रूम में प्रति दो घंटे की प्रगति रिपोर्ट लिए जाने की व्यवस्था की गई है। जिले के सभी 0-5 वर्ष के बच्चों के पालकों से 21 दिसम्बर को अपने निकटतम पोलियो बूथ में लाकर पोलियो की दवा पिलाने की अपील की गई है। साथ ही 22 एवं 23 दिसम्बर को छूटे हुए बच्चों को घर-घर भ्रमण कर दवा सेवन में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सहयोग करने का आग्रह किया गया है।

  • Related Posts

    आजीविका से जोड़ना आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : वन मंत्री केदार कश्यप

      वनौषधियों से महिलाओं को रोजगार की मिलेगी नई राह मानव-हाथी द्वंद्व रोकने सामुदायिक भागीदारी पर जोर रायपुर, 20 अगस्त 2026/ आजीविका से जोड़ना आर्थिक सशक्तिकरण की मुख्य धुरी है।…

    Read more

    वन मंत्री केदार कश्यप कल कोरबा जिले के प्रवास पर

    *अशोक वाटिका, फुटका पहाड़ और कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण*   रायपुर, 19 अगस्त 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप कल 20 अगस्त को…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ