Ro no D15139/23

पुतिन ने यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलें देने पर अमेरिका को चेताया, कहा-नहीं बदलेंगे युद्ध क्षेत्र के हालात

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलें उपलब्ध कराने से युद्धक्षेत्र की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आएगा लेकिन इससे मॉस्को और वाशिंगटन के बीच रिश्ते गंभीर रूप से प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि रूसी सेना धीरे-धीरे और लगातार बढ़त बना रही है। पुतिन ने सोची में काला सागर रिसॉर्ट में विदेश नीति के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के एक मंच पर कहा कि कीव को अमेरिकी टॉमहॉक क्रूज़ मिसाइलों की संभावित आपूर्ति ‘‘नए स्तर के टकराव का संकेत होगी, जिसमें रूस और अमेरिका के बीच के संबंध भी शामिल हैं।’

पुतिन ने कहा कि अगर टॉमहॉक मिसाइलें यूक्रेन को दी जाती हैं तो भले ही वे रूस को नुकसान पहुंचाएंगी, लेकिन रूसी हवाई रक्षा प्रणाली नए खतरे का जल्द ही मुकाबला कर लेगी। उन्होंने कहा, ‘‘यह निश्चित रूप से युद्धक्षेत्र में शक्ति संतुलन को नहीं बदलेगा।’’ उन्होंने कहा कि रूसी सेना लगातार यूक्रेन के खिलाफ बढ़त बना रही है।

‘कागजी शेर’ कहे जाने पर पुतिन का जवाब

जब उनसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस को ‘कागजी शेर’ कहे जाने के बारे में पूछा गया क्योंकि वह तीन साल से ज्यादा वक्त से जारी युद्ध के बाद भी यूक्रेन को पराजित नहीं कर सकता तो पुतिन ने तर्क दिया कि रूस का सामना केवल यूक्रेन से नहीं, बल्कि पूरे नाटो गठबंधन से है। इसके साथ ही पुतिन ने अलास्का में ट्रंप के साथ हुई शिखर बैठक की सराहना की और परमाणु संधि के विस्तार का प्रस्ताव दोहराया। उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छा था कि हमने यूक्रेनी संकट को सुलझाने के संभावित रास्ते खोजने और तलाशने का प्रयास किया।’

उन्होंने ट्रंप के टैरिफ को गलत कदम बताया। पुतिन ने कहा कि रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर हाई टैरिफ वैश्विक कीमतों में वृद्धि करेंगे और अमेरिकी फेडरल रिजर्व को ब्याज दरें ऊंची रखने के लिए मजबूर करेंगे, जिससे अमेरिकी आर्थिक विकास धीमा हो जाएगा।

अमेरिकी टैरिफ विफल होंगे- पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा – “भारत के खिलाफ अमेरिकी टैरिफ विफल होंगे। यूरोप के उलट, भारत और चीन ऐसे देश हैं जो खुद का सम्मान करते हैं। भारत खुद को कभी अपमानित नहीं होने देगा।” पुतिन ने आगे इस बात पर ज़ोर दिया कि रूस पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद सकारात्मक आर्थिक विकास को बनाए रखने का लक्ष्य रखता है।

पुतिन ने भारत की नीतियों की सराहना की

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को सीधे तौर संबोधित करते हुए कहा कि भारत के पास बाहरी दबाव के आगे झुकने का कोई कारण नहीं है। उन्होंने कहा- “भारत खुद को कभी अपमानित नहीं होने देगा।” उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसा कदम कभी नहीं उठाएंगे।

  • Related Posts

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट Kharsawan Odia Drama: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां राजवाड़ी समीप गोपबंधु चौक में आयोजित चार दिवसीय ओड़िया नाट्य प्रदर्शनी का उत्साह दूसरे दिन…

    Read more

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    Ranchi News: ईद की वजह से अवाना शिप के कैप्टन राकेश रंजन सिंह का पार्थिव शरीर दुबई में फंस गया है. पश्चिम एशिया में ईरान के साथ 28 फरवरी 2026 से…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….