Ro no D15139/23

सेवा सेतु से आमजन को मिल रही त्वरित और सुगम शासकीय सेवाएं’ ’महेत्तर राम को समय पर मिले जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार’

 

कोरबा 27 जुलाई 2926/मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के नेतृत्व में सेवा सेतु पहल के माध्यम से शासन की नागरिक सेवाएं अब पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो रही हैं। इससे आम नागरिकों को शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिल रही है तथा आवश्यक दस्तावेज निर्धारित समय-सीमा में सहजता से प्राप्त हो रहे हैं।
सेवा सेतु के माध्यम से शासन की विभिन्न नागरिक सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर आमजन को त्वरित एवं सुगम सुविधा प्रदान की जा रही है। इस व्यवस्था से दस्तावेजों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता समाप्त हो रही है तथा निर्धारित समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। सेवा वितरण की इस प्रभावी प्रणाली से शासन  प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।
कोरबा जिले के भैंसमा तहसील अंतर्गत ग्राम तेन्ग्रीमार निवासी श्री महेत्तर राम को लंबे समय से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। सेवा सेतु केंद्र के बारे में जानकारी मिलने पर उन्होंने भैंसमा स्थित सेवा सेतु केंद्र में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के लिए आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया के दौरान उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। निर्धारित समय-सीमा में उनके आवेदन का निराकरण करते हुए उन्हें जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिए गए।
श्री महेत्तर राम ने बताया कि सेवा सेतु के माध्यम से आम नागरिकों को बड़ी सुविधा मिल रही है। पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए कई कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और श्रम दोनों की हानि होती थी। अब सेवा सेतु केंद्र में आवेदन करने के बाद पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और परेशानी मुक्त रही तथा उन्हें समय पर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो गए।
उन्होंने कहा कि शासन की इस जनहितैषी पहल से आम नागरिकों का भरोसा बढ़ा है और आवश्यक सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो रही हैं। समय पर दस्तावेज मिलने से उनके कई महत्वपूर्ण कार्य भी सुगमता से पूरे हो सके। उन्होंने सेवा सेतु की इस प्रभावी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 4419.5 मिमी वर्षा दर्ज

      – जिले में आज 14.5 मिमी बारिश हुई राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के…

    Read more

    पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी द्वारा ग्राम धामनसरा में 21वें गाजर घास जागरूकता सप्ताह का हुआ आयोजन

    राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत धामनसरा में 21वें गाजर घास जागरूकता सप्ताह का आयोजन…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ