Ro no D15139/23

जामुल शिविर में समस्याओं का त्वरित निराकरण, हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात सुशासन तिहार बना जनसेवा का प्रभावी माध्यम

रायपुर, 20 मई 2026/ प्रदेश में संचालित सुशासन तिहार 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले के नगर पालिका जामुल के वार्ड क्रमांक 13 स्थित मंगल भवन में मंगलवार को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्ड क्रमांक 08, 12, 13, 14 एवं 15 के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मांग एवं शिकायत संबंधी कुल 81 आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर आमजन को राहत प्रदान की गई।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। परिवहन विभाग ने 55 आवेदकों को तत्काल लर्निंग लाइसेंस बनाकर वितरित किए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 67 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। वहीं 07 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा 18 लोगों का आधार अपडेशन किया गया। जनकल्याण की भावना से आयोजित शिविर में दिव्यांगजन को ट्राई साइकिल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में सहयोग दिया गया। खाद्य विभाग द्वारा 06 आवेदकों के राशन कार्ड बनाए गए तथा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 03 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा प्रदान की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म संपन्न कर उन्हें पोषण सामग्री वितरित की गई। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे नागरिकों तक पहुंच रहा है, जिससे आमजन में विश्वास और संतोष का वातावरण निर्मित हो रहा है। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह ठाकुर, पार्षदगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई