Ro no D15139/23

सुशासन तिहार से समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान

रायपुर. 11 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य में इन दिनों सुशासन तिहार का असर जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें राहत प्रदान कर रहा है। सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से शासन स्वयं लोगों के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं, मांगों और आवश्यकताओं का त्वरित एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित कर रहा है। इससे आम नागरिकों में न केवल संतोष का भाव बढ़ा है, बल्कि शासन के प्रति विश्वास भी और अधिक मजबूत हुआ है।

कोरबा के ग्राम जेंजरा निवासी कृषक श्री प्रकाश सिंह गोंड के जीवन में भी सुशासन तिहार नई उम्मीद लेकर आया है। मेहनतकश किसान श्री गोंड अपने परिवार के साथ चार-पांच एकड़ भूमि में खेती करते हैं। सीमित संसाधनों के बीच वे वर्षों से पारंपरिक रूप से धान की खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। उनके दो बच्चे हैं और खेती ही परिवार की आय का मुख्य स्रोत है।

सुशासन तिहार के अंतर्गत धनरास में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में खेतों की सिंचाई के लिए उनकी मांग पर उन्हें 2 एचपी का मोटर पंप प्रदान किया गया। इससे वे ज्यादा आत्मविश्वास और आसानी से खेती कर सकेंगे। सिंचाई की सुविधा मिलने से उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। श्री प्रकाश सिंह गोंड कहते हैं कि शासन की इस पहल से किसानों को वास्तविक राहत मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं अब सीधे गांव और किसानों तक पहुंच रही हैं, जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिल रही है।

  • Related Posts

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    ‘विष्णु भैया’ के सुशासन में महतारी वंदन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

    *महतारी वंदन से नीलम के जीवन में आया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का उजाला*   रायपुर, 8 अगस्त 2026। विष्णु के सुशासन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को नई…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta