Ro no D15139/23

रायपुर : आबकारी अमले की छापामार कार्यवाही, मध्यप्रदेश से तस्करी किए गए शराब के कई ब्रांडों के साथ प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

रायपुर, 03 जून 2015/ आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक (CSMCL) श्री श्याम धावडे, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाहियां जारी हैं ।  दिनांक 03/06/2025 को  मुखबिर की सूचना पर रामसागर पारा अंतर्गत रामजी  हलवाई मार्ग में आदेश्वर काम्प्लेक्स के पीछे आयल मिल रोड में एक व्यावसायिक परिसर में आबकारी विभाग के संयुक्त दल द्वारा छापामार कार्यवाही की गई।  मौके पर आरोपी अनिल जैन के आधिपत्य के  किराए  के कमरे से मध्यप्रदेश प्रान्त की  21 नग बोतल ब्लेंडर प्राइड अल्ट्रा व्हिस्की  , 27 नग बोतल रॉयल चैलेंज व्हिस्की, 22 नग रॉयल स्टैग व्हिस्की एवं 09 नग बोतल मैकडॉवेल नंबर वन  व्हिस्की, कुल 79 बोतल अवैध मदिरा मात्रा 59.25 बल्क लीटर मूल्य  ₹ 75060/- जब्त की गई ।  आरोपी अनिल जैन प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है, जिसकी आड़ में अवैध मदिरा के कारोबार से भी जुड़ा होना पाया गया।  आरोपी के कमरे से ट्रवेल बैग, मदिरा की खाली पेटियां और दर्जनों की संख्या में मदिरा की खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं। अवैध मदिरा के इस कारोबार में अन्य कौन-कौन संदिग्ध शामिल हैं इसकी जांच करने के लिए आरोपी के मोबाइल फोन को जब्त किया गया है और नौकरों से पूछताछ की जा रही है।

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, 59(क ) के तहत आबकारी उपनिरीक्षक विक्रम ठाकुर द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है | उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री टेक बहादुर कुर्रे , श्री आशीष सिंग  आबकारी उपनिरीक्षक श्री कौशल सोनी, सुश्री नीलम स्वर्णकार, श्री प्रकाश देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही |

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *जनजातीय प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स बना नए अवसरों का द्वार – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव* *व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक के लिए 2 लाख…

    Read more

    गुड फ्राइडे पर मसिहियो ने यीशु मसीह का स्मरण कर निकाला जुलूस

    रायपुर। प्रभु यीशु का मानव जाति के उद्धार के लिए दिए गए बलिदान का स्मरण दिवस गुड फ्राइडे शुक्रवार को किया गया। चर्चों में उद्धार का यह पर्व सादगी के…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?