Ro no D15139/23

राज्योत्सव 2025ः जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का शानदार समापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में लोक संस्कृति की दिखी झलक,विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन

अम्बिकापुर 04 नवम्बर 2025/  जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का शानदार समापन बुधवार को हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन लोक कलाकारों, स्कूली छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने महोत्सव में चार चांद लगा दिए। देर शाम तक लगातार एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं गीतों का सिलसिला चला। कलाकरों ने विभिन्न विधाओं के नृत्य शैली और नाटक के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित किया। इस दौरान साइबर एक्सपर्ट भोजराज ने साइब अपराधों के सम्बन्ध में लोगों को बताया। सरगुजिहा लोक गायक संजय सुरीला के लोक गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने सरगुजिहा एवं छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुतियां दीं। हाय रे सरगुजा नाचे…गीत पर दर्शक झूम उठे। इस दौरान रित्विका बनर्जी ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं स्थानीय कलाकारों में रिदम बेंड द्वारा गीत एवं संगीत की शानदार प्रस्तुति दी गई। गायक रवि पाण्डेय, शशि लता, आंचल मुदलियार, भानुप्रकाश मुखर्जी के गीतों से समा बंधा। इसी क्रम में विशेष श्रीवास्तव द्वारा वाईलन वादन, राधिका दास द्वारा शास्त्रीय नृत्य का प्रदर्शन किया गया।

स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति-

छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति व तीज त्यौहारों के साथ ही देशभक्ति गानों की थीम पर थिरकते हुए स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को देखकर उपस्थित दर्शकों ने भी उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान नवोदय विद्यालय द्वारा राजस्थानी नृत्य, कार्मेल स्कूल द्वारा सुआ नृत्य, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय लुण्ड्रा द्वारा गुजराती नृत्य एवं छत्तीसगढ़ नृत्य, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय उदयपुर द्वारा छत्तीसगढ़ नृत्य, एकलव्य विद्यालय रिखी-उदयपुर द्वारा आदिवासी लोक नृत्य, एकलव्य विद्यालय सहनपुर-लुण्ड्रा द्वारा सुघ्घर छत्तीसगढ़, नवीन संगीत महाविद्यालय द्वारा कथक, न्यू डेल्ही पब्लिक स्कूल द्वारा लोक गीत, स्वामी आत्मानंद स्कूल सोहगा द्वारा नागपुरी नृत्य, सेजेस ब्रम्हपारा द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं समूह गान, दशमेश विद्यालय द्वारा गिद्दा नृत्य, नवीन संगीत महाविद्यालय द्वारा संबलपुरी फोग नृत्य, संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ नृत्य प्रस्तुत किया गया।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं