रामानुजगंज नगर पंचायत बना नगरपालिका

*कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने नये कार्यालय का किया शुभारंभ*

*रामानुजगंज को नगरपालिका बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु साय का माना आभार*

रायपुर, 06 जनवरी 2025/ कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत नगर पंचायत रामानुजगंज से नगरपालिका के रूप में उन्नयन हुए कार्यालय का फीता काट कर शुभारंभ किया। मंत्री श्री नेताम ने क्षेत्रवासियों को नये नगर पालिका के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मंत्री श्री नेताम कहा कि रामानुजगंज नगर पंचायत के रूप में जाना जाता था। लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के परिणाम स्वरूप लंबे अरसे बाद इसे नगरपालिका क्षेत्र बनाया गया है। उन्होंने रामानुजगंज को नगरपालिका बनाने पर मुख्यमंत्री का आभार माना है। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि नगरपालिका बनने से स्थानीय जनता को प्रशासनिक सुविधाएं और सेवाएं बेहतर तरीके से प्राप्त होंगी, जिससे विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों का भी दायित्व बनता है कि वे समाज में जन चेतना एवं सहभागिता का भाव जागृत कर नगरपालिका रामानुजगंज को बेहतर रूप में काम करने में सहयोग करें।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, सहित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री देवेंद्र प्रधान, जनपद सीईओ श्री मनोज पैंकरा और नगर पालिका सीएमओ व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शासन के आदेश व नियमावली के अनुसार होगी हैंडओवर की कार्यवाही

      हैंडओवर के पहले नगर निगम, आरडीए और हाउसिंग बोर्ड संयुक्त रूप से सर्वे कर व्यवस्थाओं का करेंगे आंकलन रायपुर. 17 फरवरी 2026. राज्य शासन के आदेश व नियमावली के…

    Read more

    छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा विष्णुदेव साय सरकार की नीतियों से खुल रहे विकास के नए द्वार

      रायपुर, 17 फरवरी 2026। कभी नक्सल प्रभावित राज्य की छवि से पहचाना जाने वाला छत्तीसगढ़ अब तेजी से देश के उभरते पर्यटन हब के रूप में अपनी पहचान बना…

    Read more

    NATIONAL

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

    AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी का बड़ा संदेश, मिलकर दुनिया को देंगे टेक सॉल्यूशन

    AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी का बड़ा संदेश, मिलकर दुनिया को देंगे टेक सॉल्यूशन

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव