Ro no D15139/23

लुण्ड्रा में मिली दुर्लभ ताड़पत्र पांडुलिपियां, 78 वर्षीय साधु शाह वर्षों से संभाल रहे ज्ञान और संस्कृति की अनमोल धरोहर

*ज्ञानभारतम पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान में सामने आई प्राचीन ज्ञान परंपरा की विरासत*

 

रायपुर, 11 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य में संचालित ज्ञानभारतम पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के ग्राम दोरना में दुर्लभ ताड़पत्र पांडुलिपियों का महत्वपूर्ण संग्रह प्राप्त हुआ है। यह खोज क्षेत्र की प्राचीन ज्ञान परंपरा, धार्मिक साहित्य और लोकवैद्यकीय विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

 

लुण्ड्रा विकासखंड की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रीति भगत की सूचना पर सर्वेक्षण दल ग्राम दोरना पहुंचा, जहां 78 वर्षीय पांडुलिपि संरक्षक साधु शाह के निवास पर वर्षों से सुरक्षित रखी गई दुर्लभ ताड़पत्र पांडुलिपियां मिलीं। सर्वेक्षण टीम ने साधु शाह को पांडुलिपि संरक्षण योजना की जानकारी देते हुए उनसे संग्रह देखने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने अपने पूजाघर में सुरक्षित रखे पांडुलिपियों के दो बड़े बंडल प्रस्तुत किए। इनमें एक बंडल ‘कार्तिक महात्म्य’ तथा दूसरा ‘रामायण’ के बालकाण्ड और अयोध्या काण्ड से संबंधित था।

 

श्री साधु शाह ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय वृंदावन शाह इन पांडुलिपियों का नियमित पाठ किया करते थे और परिवार ने पीढ़ियों से इन्हें सहेजकर रखा है। उन्होंने बताया कि ताड़पत्र पांडुलिपियों की सबसे बड़ी विशेषता यह होती है कि इनमें स्याही का प्रयोग नहीं किया जाता। अक्षरों को लोहे की नुकीली कलम से ताड़पत्र पर उकेरा जाता है, जिससे लेखन लंबे समय तक सुरक्षित बना रहता है।

 

सर्वेक्षण टीम ने बताया कि अत्यधिक प्राचीन होने के कारण अब इन पांडुलिपियों के अक्षर धूमिल पड़ने लगे हैं। पारंपरिक पद्धति के अनुसार जब इन धुंधले अक्षरों पर हल्दी मल दी जाती है तो लेखन पुनः स्पष्ट दिखाई देने लगता है। यह प्राचीन भारतीय लेखन तकनीक और संरक्षण पद्धति का अद्भुत उदाहरण है। श्री साधु शाह ने यह भी बताया कि उनके पास वैद्यकी और पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान से जुड़ी कई महत्वपूर्ण पांडुलिपियां थीं, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा और संरक्षण के अभाव में वे दीमकों के कारण नष्ट हो गईं। उल्लेखनीय है कि साधु शाह स्वयं भी पारंपरिक वैद्य हैं और वर्षों से लोक चिकित्सा पद्धति से लोगों का उपचार करते आ रहे हैं। ज्ञानभारतम पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत प्राप्त इन पांडुलिपियों की जानकारी को डिजिटल रूप से अपलोड करने का कार्य अजित कंवर द्वारा किया गया।

 

विशेषज्ञों के अनुसार यह अभियान न केवल प्राचीन ज्ञान और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भारतीय परंपरा, साहित्य और लोकज्ञान से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम भी बनेगा। राज्य में चलाया जा रहा यह सर्वेक्षण अभियान ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में संरक्षित दुर्लभ पांडुलिपियों को खोजने, उनका दस्तावेजीकरण करने और उन्हें डिजिटल रूप से सुरक्षित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। ज्ञानभारतम अभियान के माध्यम से ऐसी अमूल्य धरोहरों को संरक्षित कर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Related Posts

    युवा प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच, खेल सुविधाओं के उन्नयन पर जोर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    *रायगढ़ स्पोर्ट्स क्लब में टेनिस कोर्ट का किया निरीक्षण, युवा खिलाड़ियों से की मुलाकात*   रायपुर, 31 मई 2026(IMNB NEWS AGENCY) वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ स्पोर्ट्स…

    Read more

    जनगणना-2027 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

    जशपुर जिले के नागरिकों के सहयोग से मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य हुआ पूर्ण फरवरी 2027 में होगा जनसंख्या गणना का दूसरा चरण कलेक्टर श्री व्यास ने जिलेवासियों…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र

    बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र

    राबड़ी आवास पर सियासी हलचल तेज, तेज प्रताप बोले- जब पूर्व सीएम आवास खाली करेंगे तो राबड़ी देवी भी कर देंगी

    राबड़ी आवास पर सियासी हलचल तेज, तेज प्रताप बोले- जब पूर्व सीएम आवास खाली करेंगे तो राबड़ी देवी भी कर देंगी

    बाल-बाल बचे गुजरात के खिलाड़ी, होटल लौटते समय टीम बस में हुआ शॉर्ट सर्किट

    बाल-बाल बचे गुजरात के खिलाड़ी, होटल लौटते समय टीम बस में हुआ शॉर्ट सर्किट

    डीआरआई ने बिहार में लगभग 105 किलोग्राम गांजा जब्त किया; दो गिरफ्तार

    डीआरआई ने बिहार में लगभग 105 किलोग्राम गांजा जब्त किया; दो गिरफ्तार

    धरती मां को बचाने का राष्ट्रीय संकल्प, 1 जून से रायसेन से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’

    धरती मां को बचाने का राष्ट्रीय संकल्प, 1 जून से रायसेन से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’

    प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी में अपने संबोधन की प्रमुख बातें साझा कीं

    प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी में अपने संबोधन की प्रमुख बातें साझा कीं