Ro no D15139/23

रतन दास का पक्के आवास का सपना हुआ पूरा

*आवास के साथ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उठा रहे लाभ*

रायपुर 08 जनवरी 2025/ जीवन में प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है उसका अपना पक्का घर हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुखी जीवन व्यतीत कर सके। गरीबों के लिए पक्के घर का सपना, सपना बनकर ही रह जाता था लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना आने के बाद यह सपना साकार हो रहा है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश के हर तबके के जरूरतमंद परिवारों को आवास देने का सपना पूरा कर रही है।

ऐसे ही जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम केराकछार निवासी रतन दास के परिवार के आवास का सपना पूरा हुआ। रतन दास पेशे से मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। उनके पत्नी व एक बेटा और एक बेटी है। उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी भी उनके सर पर है, ऐसे में उनके लिए एक मकान बना पाना बेहद ही कठिन था। चाह कर भी वे अपने मकान नहीं बना पा रहे थे। जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में पता चला तो उनके जीवन में स्वयं के मकान बनाने के सपने को एक नहीं उम्मीद मिली वह तत्काल ही इस योजना के बारे में जानकारी लेकर आवास हेतु आवेदन फॉर्म भर कर जमा किया और उन्हें आवास के लिए स्वीकृति भी मिल गई। रतन दास बताते हैं कि पक्का घर मिलने के बाद उन्हें कच्चे घर में होने वाली असुविधा से अब मुक्ति मिल गई है। पहले हमारा घर मिट्टी का था जिसे पानी बरसात में भी कई प्रकार की समस्या और असुविधा होती थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए धन्यवाद देते हुए रतन दास कहते हैं यह योजना बहुत अच्छी है। यह गरीबों की जिंदगी बदलने वाली योजना है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपये की राशि मिली। इसके अलावा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से मजदूरी का भुगतान हुआ इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर भी प्राप्त हुआ स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय और वहीं महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह उनकी पत्नी को 1 हजार रुपए प्राप्त हो रहा है इस तरह से पूरा परिवार शासन की इन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। अब वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

  • Related Posts

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

    रायपुर 24 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की…

    Read more

    विश्व क्षय दिवस पर कोरबा जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ

    *कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल* *टीबी मुक्त पंचायतों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित, मरीजों को निक्षय किट किया प्रदान कैबिनेट मंत्री ने…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे