Ro no D15139/23

गांवों में विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता : सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा

 

कोकड़ी, भेण्डरी और कुण्डेल में उचित मूल्य दुकान, सहकारी समिति, महिला आजीविका गतिविधियों, आंगनबाड़ी, स्कूल एवं रीपा सेंटर का किया निरीक्षण

योजनाओं के अभिसरण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और शिक्षा-पोषण सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश

धमतरी, 11 अगस्त 2026/ जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा ने कुरुद एवं मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोकड़ी, भेण्डरी और कुण्डेल का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न शासकीय संस्थानों, महिला स्व-सहायता समूहों की आजीविका गतिविधियों तथा ग्रामीण विकास कार्यों का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीईओ श्री नाहटा ने कहा कि ग्रामीण विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, पोषण, कृषि, महिला सशक्तिकरण, रोजगार और आजीविका को एक-दूसरे से जोड़कर समग्र विकास सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने विभागीय योजनाओं के प्रभावी अभिसरण के माध्यम से उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने तथा योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने पर जोर दिया।

उचित मूल्य दुकान में खाद्यान्न वितरण की ली जानकारी

ग्राम कोकड़ी में सीईओ ने उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर उपलब्ध खाद्यान्न, राशन वितरण व्यवस्था और हितग्राहियों की जानकारी ली। उन्होंने एपीएल, बीपीएल एवं अंत्योदय राशन कार्डधारियों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न समय पर उपलब्ध कराने तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और नियमितता बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने कृषि साख सहकारी समिति का निरीक्षण किया। आगामी धान खरीदी की तैयारियों, किसानों के एग्रीस्टैक से संबंधित कार्यों तथा रासायनिक खाद की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन में किसानों को आवश्यक कृषि आदान समय पर उपलब्ध होना चाहिए। किसानों को खाद प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए समिति प्रबंधन को समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महिलाओं के कौशल को बाजार से जोड़कर बढ़ाएं आय

सीईओ ने चल चरखा महिला प्रशिक्षण एवं रोजगार केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां महिलाओं द्वारा हथकरघा, खादी एवं हस्तनिर्मित वस्तुओं के निर्माण की गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं से प्रशिक्षण एवं रोजगार के संबंध में जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए। केन्द्र में पेयजल की समुचित व्यवस्था के लिए पीएचई विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने कहा।

मल्टीयूटीलिटी सेंटर नारी में सहजसूत महिला किसान बुनकर द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों का भी अवलोकन किया। यहां महिलाओं द्वारा तैयार की जा रही साड़ी एवं मिट्टी शिल्प उत्पादों को देखा और उत्पादन, गुणवत्ता तथा बाजार की संभावनाओं की जानकारी ली। उन्होंने एनआरएलएम के माध्यम से इन गतिविधियों को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय संसाधनों और महिलाओं की दक्षता के अनुरूप प्रशिक्षण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग एवं विपणन की व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया।

आंगनबाड़ी में बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर विशेष जोर

ग्राम भेण्डरी के आंगनबाड़ी केन्द्र में सीईओ ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उनसे नाम, भोजन तथा केन्द्र में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार एवं केन्द्र की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने विशेष रूप से मध्यम कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी करने तथा आवश्यकता होने पर उन्हें पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों का पोषण और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सीखने के अनुकूल वातावरण विकसित किया जाए, ताकि उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर ढंग से हो सके।

भेण्डरी स्कूल में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

शासकीय माध्यमिक विद्यालय भेण्डरी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन में सीड़न की समस्या का जायजा लिया और इसके स्थायी समाधान के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग मगरलोड को रिटेनिंग वॉल निर्माण की दिशा में कार्रवाई करने के निर्दे…

  • Related Posts

    गांवों में विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता-सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा

      कोकड़ी, भेण्डरी और कुण्डेल में उचित मूल्य दुकान, सहकारी समिति, महिला आजीविका गतिविधियों, आंगनबाड़ी, स्कूल एवं रीपा सेंटर का किया निरीक्षण योजनाओं के अभिसरण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत…

    Read more

    जहां मलेरिया था बड़ी चुनौती, वहां बदली तस्वीर, 10 साल में 83% घटे मामले, अब गांवों में बदल रही लोगों की आदत

      बैगा-गुनिया और मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने संभाली जागरूकता की कमान, गांवों में बदलने लगा मलेरिया से बचाव का व्यवहार रायपुर ,11 अगस्त 2026/ बस्तर में मलेरिया से जंग अब…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल