Ro no D15139/23

वन अधिकार अधिनियम क्रियान्वयन के लिए जिला समन्वयक और एमआईएस सहायक की भर्ती

आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2025 निर्धारित
अम्बिकापुर । अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 एवं उसके नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले में जिला स्तरीय समन्वयक और एमआईएस सहायक के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस संबंध में आयुक्त, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग अटल नगर, रायपुर द्वारा पत्र जारी किया गया है।
जारी सूचना के अनुसार, जिला स्तरीय समन्वयक (समन्वयक वन अधिकार अधिनियम) के लिए 01 पद और एमआईएस सहायक (सहायक वन अधिकार अधिनियम) के लिए 02 पद स्वीकृत किए गए हैं। समन्वयक पद के लिए 30,000 रुपये मानदेय और एमआईएस सहायक के लिए 20,000 रुपये मानदेय निर्धारित किया गया है। दोनों पदों की नियुक्ति 01 वर्ष की अवधि के लिए होगी, जिसे बजट प्राप्ति की स्थिति में आगे बढ़ाया जा सकता है।
आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन कार्यालयीन समय में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, अंबिकापुर, जिला-सरगुजा में प्रस्तुत कर सकते हैं।
यह पद पूर्णतः अस्थायी एवं अशासकीय होंगे। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातक उपाधि होना अनिवार्य है। कंप्यूटर संचालन का ज्ञान (एमएस ऑफिस आदि) आवश्यक है। समन्वयक पद के लिए कम से कम 03 वर्ष और सहायक पद के लिए 02 वर्ष का वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन से संबंधित क्षेत्रीय कार्य का अनुभव आवश्यक है। अधिकतम आयु 40 वर्ष (01 जनवरी 2025 की स्थिति में) निर्धारित है।
चयन में पूर्व में वन अधिकार प्रकोष्ठ या थ्त्। क्रियान्वयन के क्षेत्र में कार्यरत उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। अनुभव प्रमाणपत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।

  • Related Posts

    विष्णु भैया के नेतृत्व में आत्मनिर्भर नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़ : महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय

        रायपुर,किसी भी राज्य के विकास की वास्तविक पहचान वहां की महिलाओं की सामाजिक स्थिति, आर्थिक भागीदारी और निर्णय प्रक्रिया में उनकी सहभागिता से होती है। जब महिलाएं आत्मनिर्भर…

    Read more

    जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ रुपये स्वीकृत

      दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण एवं उन्नयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल