Ro no D15139/23

शिक्षा विभाग के अधिकारी शिक्षण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें : मंत्री गजेन्द्र यादव

“शिक्षा से ही प्रदेश का भविष्य सुरक्षित होगा”
स्कूल शिक्षा मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा
रायपुर । स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि बच्चों को शिक्षित करना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विद्यालयों में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें और शिक्षण को विभागीय कार्यप्रणाली का केंद्र बिंदु बनाएं। मंत्री श्री यादव आज मंत्रालय महानदी भवन में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज और प्रदेश का भविष्य सुरक्षित होता है, इसलिए विद्यालयों में पढ़ाई की नियमित निगरानी करना शिक्षा विभाग के प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है।
विद्यालयों की स्थिति पर गहन जानकारी आवश्यक
श्री यादव ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र की प्रत्येक शाला की स्थिति की सम्पूर्ण और अद्यतन जानकारी रखना सुनिश्चित करें। इसके लिए उन्हें स्कूलों का नियमित निरीक्षण कर प्राचार्यों, प्रधान पाठकों और शिक्षकों से संवाद करते रहें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की सक्रियता और जिम्मेदारी से ही विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकती है।
शिक्षकीय प्रशिक्षण का वार्षिक कैलेंडर बनेगा
शिक्षा मंत्री श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षकीय प्रशिक्षण हेतु वार्षिक कैलेंडर तैयार करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रीष्मकालीन अवकाश अवधि में ही आयोजित किए जाएं, ताकि विद्यालयीन शिक्षण कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को नई तकनीकों, नवाचारों एवं आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराना आवश्यक है।
विभागीय कार्यों में आपसी समन्वय पर जोर
श्री यादव ने स्पष्ट कहा कि शिक्षा विभाग से जुड़े सभी अधिकारी आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों को तभी प्रभावी बनाया जा सकता है, जब अधिकारी, शिक्षक और विद्यालय प्रबंधन मिलकर एक साझा दृष्टिकोण के साथ काम करें।
बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने विभागीय संरचना, योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी पावर पाइ्रट पेजेन्टेशन के माध्यम से दी। इस दौरान विभाग में संचालित प्रमुख योजनाओं और उनकी प्रगति पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष सुश्री रेणु जी पिल्ले भी उपस्थित थीं। बैठक में समग्र शिक्षा, एससीईआरटी, माध्यमिक शिक्षा मंडल, पाठ्य पुस्तक निगम, मदरसा बोर्ड, लोक शिक्षण संचालनालय, संस्कृत विद्या मंडलम, स्काउट-गाइड, एनसीसी एवं स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की विभागीय गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की।

  • Related Posts

    किसानों को खाद-बीज की नहीं हो रही कमी सहकारी समितियों में पर्याप्त भंडारण एवं वितरण जारी 9,285 मीट्रिक टन खाद और 6,836 क्विंटल बीज का भंडारण 3,681 मीट्रिक टन उर्वरक वितरित, 10 हजार से अधिक किसानों को मिला 37 करोड़ 79 लाख रुपये का कृषि ऋण

     कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने प्रशासन की कड़ी निगरानी जशपुरनगर 17 जून 2026/ खरीफ सीजन को देखते हुए जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक एवं कृषि ऋण की समय पर उपलब्धता…

    Read more

    दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर की संशोधित तिथियां जारी 24 जून को बगीचा में होगा शिविर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील

      जशपुरनगर 17 जून 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण एवं यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड निर्माण हेतु आयोजित किए जाने वाले शिविरों की पूर्व निर्धारित…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत