Ro no D15139/23

एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा अन्तर्गत ऑगनबाड़ी पालना कार्यकर्ता/सहायिका के रिक्त पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ

कोरबा 17 जनवरी 2025/एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा में पालना योजना के क्रियान्वयन हेतु 04 पालना (आंगनबाड़ी सह क्रेश) केन्द्रों की स्वीकृति प्राप्त हुआ है। इस योजना अंतर्गत पालना केन्द्रो के संचालन हेतु पालना कार्यकर्ता के 04 पद एवं पालना सहायिका के 04 पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। नियुक्ति हेतु इच्छुक आवेदिकाएं निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र 20 जनवरी 03 फरवरी तक सीधे अथवा साधारण/पंजीकृत डाक से परियोजना कार्यालय कटघोरा में कार्यालयीन दिवसो में प्रातः 10 बजे से 5.30 बजे तक जमा कर सकते है। इस हेतु आवेदन पत्र का प्रारूप परियोजना कार्यालय कटघोरा के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है। आवेदिकाओं को उसी ग्राम/वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है जिसके लिऐ आवेदन किया जा रहा है। आवेदन पत्र पर पद एवं केन्द्र के नाम का स्पष्ट उल्लेख करना आवश्यक होगा। आवेदिकाओं की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होना आवश्यक है । पालना कार्यकर्ता पद के लिये शैक्षणिक योग्यता 12 वीं एवं पालना सहायिका के पद के लिये 8 वीं होना चाहिये ।  आवेदन की शर्ते तथा प्रारूप परियोजना कार्यालय कटघोरा एवं नगर पालिका/नगर पंचायत के सूचना पटल एवं सभी संबंधित ग्राम/वार्ड के आंगनबाड़ी केन्द्रों के सूचना पटल पर उपलब्ध है। नियुक्ति के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
  • Related Posts

    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

      कोरबा 19 अगस्त 2026/कटघोरा, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत 19 अगस्त को कृषकों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों, लाभों एवं व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराने के उद्देश्य से…

    Read more

    पोड़ी उपरोड़ा में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित एसडीएम  मनोज बंजारे ने शिक्षा,  स्वास्थ्य , खाद्य, विद्युत एवं मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी

     कोरबा 19 अगस्त 2026/ विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा में एसडीएम श्री मनोज बंजारे की अध्यक्षता में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), खंड चिकित्सा अधिकारी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ