Ro no D15139/23

जगदलपुर के रोजगार मेले में 92 पदों पर होगी भर्ती 23 सितंबर को होगा आयोजन

जगदलपुर, 17 सितंबर 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, अडावाल, जगदलपुर द्वारा मंगलवार 23 सितंबर को एक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में निजी (प्राइवेट) क्षेत्र की कुल 92 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होने वाले इस कैंप में शामिल हो सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार विभाग के पोर्टल ीजजचेरूध्ध्मततवरहंतण्बहण्हवअण्पदध्स्ंदकपदहैपजमध्त्वरहंतडमसंस्पेजण्ंेच पर नियोजक तथा वेतन, योग्यता, आयु स्थल आदि की विस्तृत जानकारी देख सकते हैं। नौकरी के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन के पश्चात् अभ्यर्थी को रोजगार मेला स्थल पहुंचना होगा, ताकि नियोजक द्वारा अभ्यर्थी का साक्षात्कार लिया जा सके।जिन उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने में समस्या आ रही है, वे 23 सितंबर से पहले कार्य दिवसों में कार्यालय-जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र अडावाल जगदलपुर में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपनी ऑनलाइन पंजीकरण पर्ची सभी शैक्षणिक दस्तावेजों की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना होगा। यह आयोजन पूरी तरह से निशुल्क है।

  • Related Posts

    जगदलपुर के धरमपुरा में ऐतिहासिक खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की एथलेटिक्स स्पर्धाएं

    पदक तालिका में ओडिशा सबसे आगे जगदलपुर, 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बस्तर के हृदय स्थल जगदलपुर स्थित धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में आयोजित पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की…

    Read more

    कलेक्टर ने किया ओवर द काउंटर हेल्प डेस्क का उद्घाटन छत्तीसगढ़ में अब फिजिकल चालान बंद

    डिजिटल ई-चालान से ही होगा भुगतान जगदलपुर, 1 अप्रैल 2026/ प्रदेश में वित्तीय व्यवस्था को पूरी तरह पेपरलेस बनाने की दिशा में आज एक नई शुरूआत हुई। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत