Ro no D15139/23

जिला अस्पताल में गुटखा पाउच खाने को बढ़ावा देती रील शोसल मीडिया में वायरल

* कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग
* अक्षय कुमार के ऐड से प्रेरित बताया गया मामला
कवर्धा – जिला अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी के ठीक सामने राजश्री गुटखा पाउच के सेवन को बढ़ावा देने वाली एक रील बनाए जाने का मामला सामने आया है। यह रील कथित तौर पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के एक पुराने विज्ञापन सिगरेट और सेनेटरी पैड से सम्बंधित से प्रेरित बताई जा रही है।
शोसल मीडिया में रील के वायरल होने के बाद स्थानीय नागरिकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कोपटा एक्ट (COTPA – Cigarettes and Other Tobacco Products Act, 2003) के तहत कार्रवाई की मांग की है। इस अधिनियम के अनुसार किसी भी सरकारी परिसर, विशेषकर अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों में तंबाकू उत्पादों का प्रचार, सेवन , विज्ञापन या रील बना कर वायरल करना कानूनन अपराध है।
सूत्रों के अनुसार, जिला अस्पताल के अंदर कुछ युवाओं ने राजश्री गुटखा पाउच दिखाते हुए एक रील शूट की, जिसमें तंबाकू सेवन को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। जिसमे अंत मे कहते है कि राजश्री प्रोटीन और ताकत से भरा हुआ बताते हुए आर एस खाये और काम मे ध्यान लागये की रील शोसल मीडिया में डाली है । रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
जनस्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अस्पताल जैसी जगह पर इस तरह की गतिविधि न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि समाज में गलत संदेश भी देती है। “जहाँ लोग इलाज के लिए आते हैं, वहाँ तंबाकू सेवन का प्रचार होना बेहद शर्मनाक है,”
अस्पताल और थाने की छवि पर सवाल
जिला अस्पताल और थाना दोनों ही संवेदनशील सरकारी स्थान हैं, जहां इस तरह की शूटिंग की इजाज़त नहीं होती।
हैरानी की बात यह है कि इस रील में दो लोग खुलेआम गुटका खाते और ब्रांड का प्रचार करते नजर आ रहे हैं।
रील के बैकग्राउंड में जिला अस्पताल का बोर्ड और जिला अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस चौकी के दृश्य साफ दिख रहे हैं, जिससे यह सवाल उठने लगे हैं कि सरकारी परिसर में इस तरह का विज्ञापननुमा वीडियो कैसे शूट किया गया ?

  • Related Posts

    विबी-जी-राम-जी केवल रोजगार के बारे में नहीं है; यह विकसित भारत 2047 मिशन को सशक्त करने में एक अहम पहल है” –उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग गणेश शंकर मिश्रा

    *कवर्धा में पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर द्वारा ‘विबी-जी-राम-जी: ग्रामीण भारत का परिवर्तनकारी बदलाव’ विषय पर ‘वार्तालाप’ का आयोजन* कवर्धा 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार के सूचना एवं…

    Read more

    विधानसभा में धर्मांतरण विधेयक पर विधायक भावना बोहरा ने दिया ओजस्वी भाषण, कहा यह विधेयक आदिवासियों की मूल जड़ का महाकाव्य है

    आज विधानसभा में छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 की चर्चा में भाग लेते हुए पंडरिया विधायक ने अपने ओजस्वी भाषण से इसकी गंभीरता और आदिवासी समाज उनकी सभ्यता, संस्कृति और…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत