Ro no D15139/23

वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने जिले में आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजना अंतर्गत पंजीयन जारी

अम्बिकापुर 18 मार्च 2025/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजना शुरू की गयी है। इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ दिया जायेगा, जिले में योजना का क्रियान्वयन जारी है । योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को पंजीकरण के बाद 5 लाख रूपये तक का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा। यह कवर उनके परिवार के अन्य सदस्यों के द्वारा इस्तेमाल किए गए बीमा कवर के अतिरिक्त होगा। आयुष्मान वय वंदना कार्ड का पंजीयन समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मेडिकल कॉलेज एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरगुजा जिले में 43550 हितग्राहियों का आयुष्मान वय वंदना के तहत पंजीयन किया जाना है, जिसमें से 7772 हितग्राहियों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन किया जा चुका है। उन्होंने आमजनों से अपील किया है कि जिले के वरिष्ठ नागरिक अपना आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, च्वाईस सेन्टर, मेडिकल कॉलेज में जाकर निशुल्क आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाये।
  • Related Posts

    “भाई का प्यार, बहनों का सम्मान-महतारी वंदन से सशक्त छत्तीसगढ़ महान।”

    महतारी वंदन योजना की 31वीं राशि से चंचल दास के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी रक्षाबंधन से पहले मिली राशि से राखी, मिठाई और त्योहार की तैयारियां कर…

    Read more

    “भाई का स्नेह, बहनों का अधिकार-विष्णु भैया के साथ आत्मनिर्भर परिवार।”

    ‘बिहान’ से मिला आर्थिक संबल, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं निरा राजवाड़े मुनिता स्व-सहायता समूह को मिला ऋण, 10 वर्ष की लीज पर तालाब लेकर शुरू किया…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक