Ro no D15139/23

मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केंन्द्र के संचालन हेतु संविदा स्वीकृत पदों में नियुक्ति हेतु कौशल परीक्षा एवं इंटरव्यू 20 मार्च को आयोजित

अम्बिकापुर 18 मार्च 2025/ महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं के सुरक्षा सरंक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु अम्ब्रेला योजना की शुरुआत की गई है। मिशन शक्ति के दिशा निर्देशों के अनुसार राज्य स्तरीय हब हेतु जिले में 07 स्वीकृत संविदा पदों की पूर्ति हेतु आवेदन प्राप्त किये गये थे। कार्यालय सहायक के संशोधित अंतिम सूची को सरगुजा जिले की वेबसाइट www.surguja.gov.in     कार्यालय के सूचना पटल पर देखा जा सकता है। अंतिम सूची अनुसार 20 मार्च 2025 को पद जिला मिशन समन्वयक हेतु इंटरव्यू दोपहर 03ः00 से 04ः00 बजे तक तथा जेण्डर विशेषज्ञ, वित्तीय साक्षरता एवं समन्वयक विशेषज्ञ कार्यालय सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर हेतु कौशल परीक्षा का आयोजन दोपहर 12ः00 से 02ः00 बजे तक किया गया है। इस हेतु पंजीयन का समय सुबह 10ः00 से 11ः00 बजे तक होगा। 20 मार्च 2025 को सभी पदों के अभ्यर्थियों को पंजीयन के समय अनिवार्य अनुभव संबंधित प्रमाण पत्र के साथ अनुभव सत्यापन हेतु भुगतान से संबंधित दस्तावेज/बैंक स्टेटमेंट साथ लाना अनिवार्य होगा अन्यथा अनुभव स्वैच्छिक होने के कारण आवेदक को अपात्र करते हुए कौशल परीक्षा में शामिल नहीं किया जायेगा।
  • Related Posts

    “भाई का प्यार, बहनों का सम्मान-महतारी वंदन से सशक्त छत्तीसगढ़ महान।”

    महतारी वंदन योजना की 31वीं राशि से चंचल दास के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी रक्षाबंधन से पहले मिली राशि से राखी, मिठाई और त्योहार की तैयारियां कर…

    Read more

    “भाई का स्नेह, बहनों का अधिकार-विष्णु भैया के साथ आत्मनिर्भर परिवार।”

    ‘बिहान’ से मिला आर्थिक संबल, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं निरा राजवाड़े मुनिता स्व-सहायता समूह को मिला ऋण, 10 वर्ष की लीज पर तालाब लेकर शुरू किया…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक