Ro no D15139/23

नशा मुक्ति केंद्र में कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन से हो रहा पुनर्वास

 जशपुरनगर 23  जून 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास एवं एसएसपी डॉ लाल उमेंद सिंह के बैठक में दिए निर्देशानुसार नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र जशपुर के हितग्राहियों के लिए आउटडोर गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन सहित अन्य खेल शामिल हैं। केंद्र संचालकों के अनुसार, खेलों के जरिए नशे से पीड़ित व्यक्तियों में मानसिक और शारीरिक सकारात्मक बदलाव देखे जा रहे हैं। इससे हितग्राहियों को पुनर्वास में काफी लाभ मिल रहा है।
जशपुर जिले में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र विगत 2 वर्षों से संचालित है। यह केंद्र भागलपुर रोड, रणजीता स्टेडियम के पीछे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने जशपुर नगर में स्थित है। यहां हितग्राहियों को निःशुल्क योग, भोजन, आवासीय सुविधा, काउंसलिंग एवं मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
समाज कल्याण विभाग ने जिले के लोगों से अपील की है कि नशे में लिप्त कोई व्यक्ति या परिवार हो तो वे नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र जशपुर में भर्ती होकर पुनर्वास का लाभ ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए केंद्र अधीक्षक श्री नंद कुमार सिंह से मोबाइल नंबर 8103110460 पर संपर्क किया जा सकता है।
  • Related Posts

    वर्षाकालीन मौसमी बीमारियों से निपटने बस्तर संभाग में 180 कॉम्बेट दल गठित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    जगदलपुर 24 जून 2026/ वर्षाकाल में मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार के लिए बस्तर संभाग के सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। जिला स्तर…

    Read more

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 5 दिवसीय योग शिविर का सफल आयोजन विश्व योग दिवस के अवसर पर शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पुलिस लाइन अंबिकापुर में हुआ योगाभ्यास अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 24 जून 2026/   राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा, अंबिकापुर (जिला-सरगुजा) के अधीन शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पुलिस लाइन अंबिकापुर में विश्व योग दिवस…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश