Ro no D15139/23

जरूरतमंदों के लिए राहत की पहल: माटी कला बोर्ड अध्यक्ष श्री चक्रवर्ती ने रनपुर में प्रदान किए सहायता राशि के चेक 11 हितग्राहियों को दिए 10-10 हजार रुपए की स्वेच्छानुदान राशि कलेक्टर श्री व्यास की मौजूदगी में ग्रामीणों को मिला संबल

जशपुरनगर 15 मई 2026/ छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष  शंभूनाथ चक्रवर्ती ने गुरुवार को अपने गृह ग्राम रनपुर में जरूरतमंदों के लिए संवेदनशील पहल करते हुए 11 हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपये की स्वेच्छानुदान राशि के चेक वितरित किए। इस अवसर पर कलेक्टर  रोहित व्यास भी मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों को सीधे आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिससे उनके बीच राहत और संतोष का माहौल देखा गया। यह स्वेच्छानुदान राशि मुख्य रूप से आकस्मिक एवं अत्यावश्यक परिस्थितियों में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से दी जाती है। इस अवसर पर श्री चक्रवर्ती ने बताया कि यह राशि उन जरूरतमंद व्यक्तियों और परिवारों को दी जाती है, जो गंभीर बीमारी, दुर्घटना या आर्थिक संकट जैसी परिस्थितियों से जूझ रहे हैं। इसके माध्यम से गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग, गरीब परिवारों को राहत, असाध्य रोगों या दुर्घटनाओं से प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान किया जाता है। इसके अलावा यह राशि सामुदायिक विकास से जुड़े छोटे कार्यों, सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं खेल गतिविधियों के लिए भी उपयोगी होती है, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिल सके।
कलेक्टर  रोहित व्यास ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सहायता राशि जरूरतमंदों के लिए संजीवनी का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि समाज के कमजोर वर्गों को समय पर सहायता मिले, ताकि वे कठिन परिस्थितियों से उबर सकें।
ग्रामीणों ने इस पहल के लिए आभार जताते हुए कहा कि समय पर मिली यह आर्थिक सहायता उनके लिए बड़ी राहत है। कार्यक्रम में एसडीएम बगीचा  प्रदीप राठिया सहित जनपद सीईओ, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने जशपुर रणजीता स्टेडियम में किया ध्वजारोहण

    जशपुरनगर 15 अगस्त 2026/ पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम में ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उन्होंने जशपुर…

    Read more

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    श्रद्धांजलि के बाद लोकसभा में हंगामा हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमले के पीड़ितों को लोकसभा में श्रद्धांजलि दिए जाने के तुरंत बाद सदन में विपक्षी सांसदों ने जोरदार…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल