Ro no D15139/23

ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच का आरक्षण आठ जनवरी को जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायतों के लिये प्रवर्गवार आरक्षण 10 जनवरी को

कोरबा 03 जनवरी 2025/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के लिये प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही की सूचना जारी कर दी गई है। पंचायतों के आम निर्वाचन के लिये जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत के सदस्य/अध्यक्ष एवं सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड के पंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन/आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी। जिला पंचायत कोरबा के निर्वाचन क्षेत्र के सदस्यों के लिये आबंटन/आरक्षण की कार्यवाही 10 जनवरी को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट कोरबा सभाकक्ष में होगा।
इसी प्रकार जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं सदस्य के लिये भी आबंटन/आरक्षण की कार्यवाही 10 जनवरी को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट कोरबा सभाकक्ष में होगा। कोरबा जनपद पंचायत में शामिल सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंचों के आरक्षण की कार्यवाही 08 जनवरी को प्रातः 10ः30 बजे से जनपद पंचायत कोरबा के सभाकक्ष में होगी। करतला जनपद की ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंचों का आरक्षण की कार्यवाही 08 जनवरी को सुबह 10ः30 बजे से करतला जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में होगा। कटघोरा जनपद पंचायत में शामिल सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंचों के आरक्षण की कार्यवाही 08 जनवरी को सुबह 10ः30 बजे से कटघोरा जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में होगा। पाली जनपद की ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंचों का आरक्षण कार्यवाही 08 जनवरी को सुबह 10ः30 बजे से पाली जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में होगा और पोड़ीउपरोड़ा जनपद की ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंचों का आरक्षण 08 जनवरी को सुबह 10ः30 बजे से पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में होगा। उपरोक्त आरक्षण की कार्यवाही में साक्ष्य के रूप में आम नागरिक उपस्थित हो सकते हैं।

  • Related Posts

    सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन

      कोरबा 14 जून 2026/न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहंचाने तथा आपसी सहभाविता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए भारत…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: जिले के अऋणी किसान 31 जुलाई 2026 तक करा सकते हैं फसल बीमा

      कोरबा 14 जुलाई 2026/खरीफ सीजन 2026 के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, अल्पवृष्टि,…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत