Ro no D15139/23

विधवा, विधुर व तलाकशुदा परिचय सम्मेलन के लिए बांटी गई जिम्मेदारी, राजधानी में 22 फरवरी को होगा भव्य आयोजन

रायपुर/ शहर की बहुचर्चित सामाजिक संस्था “रायपुर ब्राइट फाउंडेशन” की अहम बैठक शनिवार को बुढ़ापारा चौक स्थित कार्यालय में आयोजित हुई जहां आगामी 22 फरवरी (रविवार) को पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर “सत्संग हॉल” में आयोजित होने जा रहे सभी जाति व समाज की विधवा, विधुर व वैध तलाकशुदा , युवक युवती , दिव्यांग सभी उम्र की महिला एवं पुरुषों के पुनर्विवाह के लिए आयोजित होने जा रहे परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा कर विभिन्न कार्यों के लिए प्रमुखजनों की जिम्मेदारी बांटी गई।


फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत ,कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. मनोज ठाकुर, महासचिव श्रीमती अनघा करकशे एवं प्रवक्ता चेतन चंदेल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि एकाकीपन का जीवन व्यतीत कर रहे महिला/ पुरुषों के अंधेरे जीवन में फिर से बहार लाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम के लिए अभी तक 126 पुरुष तथा 43 महिलाओं का अग्रिम पंजीयन किया जा चुका है। पंजीयन का दौर अभी भी लगातार जारी है। इस वर्ष महिलाओं का पंजीयन बिल्कुल नि:शुल्क किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ ले सके। वहीं दिव्यांगों के विवाह हेतु जानकी गुप्ता कार्यभार संभालेंगी धमतरी की ज्योति हिरणवार और डॉ सरिता दोषी तथा डोंगरगढ़ के प्रकाश गिरधर ( राजा भाऊ ) अपने अपने क्षेत्र का कार्य संभालेंगे । सम्मेलन स्थल पर बिना पंजीयन किसी भी प्रतिभागी को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। संस्था के पदाधिकारी लगातार कार्यक्रम की व्यापक तैयारी व प्रचार- प्रसार में जुटे हुए है।
कार्यक्रम में विधवा, विधुर व तलाकशुदा प्राप्त महिला, पुरुषों के अलावा आर्थिक रूप से कमजोर, उम्रदराज अविवाहित युवक-युवतियों,दिव्यांगजनों व निर्धन कन्याओं को भी शामिल किया जा रहा है। अग्रिम पंजीयन के लिए प्रतिभागी आधार कार्ड तथा फूल साईज फोटो आदि के साथ बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक के सामने स्थित रायपुर ब्राइट फाउंडेशन के कार्यालय में प्रतिदिन 12 से 5 बजे के बीच संपर्क कर सकते है।
गौरतलब है कि इस वर्ष परिचय सम्मेलन का आठवां वर्ष है। अभी तक संस्था के द्वारा 432 से भी अधिक महिला/ पुरुषों का पुनर्विवाह के लिए रिश्ता कायम करवाई जा चुकी है। इस वर्ष भी कार्यक्रम दिवस 22 फरवरी को बड़ी संख्या में रिश्ते जुड़ेंगे।

आज की बैठक में अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत ,डॉ. मनोज ठाकुर, चेतन चंदेल, लक्ष्मीनारायण लाहोटी, बिहारीलाल शर्मा, जितेंद्र सेन, चंपालाल साहू, नारायण सेन, मनोहर बघेल, रामभरोसा अग्रवाल, अंटू ठाकुर, पीयूष परिहार, श्रीमती अनघा करकशे, अन्नपूर्णा शर्मा, अंजली शितूत, सुषमा ध्रुव, मांडवी कौशिक, शुभ्रा बनर्जी, दीपाली धर,किरण यादव , दिनकर करकशे सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,रेत भरे 10 हाइवा जब्त जब्त

      रायपुर, 19 जून 2026/अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर बलौदाबाजार जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण व छापमारी की कार्यवाही…

    Read more

    किसान हीरा सिंह ने रासायनिक खाद छोड़ अपनाया नैनो यूरिया और डीएपी,सुधरी मिट्टी की सेहत और बढ़ा उत्पादन

      रायपुर,19 जून 2026/ बलौदाबाजार भाटापारा जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुडेलिया के प्रगतिशील किसान हीरा सिंग ध्रुव क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए एक नई मिसाल बनकर उभरे…

    Read more

    NATIONAL

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी