Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में योग के माध्यम से हो रही सांस्कृतिक विरासत की पुनर्स्थापना: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

*योग संगम एवं हरित योग’ थीम पर रायगढ़ स्टेडियम में हुआ 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम*

रायपुर, 21 जून 2025/ रायगढ़ के बोईरदादर स्थित स्टेडियम में आज 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह श्योग संगम एवं हरित योगश् थीम पर भव्य रूप से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और योगाभ्यास में सहभागिता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा, “आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है, यह हम भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। हजारों वर्ष पुरानी योग परंपरा के मूल में हमारे मनीषियों की दूरदृष्टि रही है। आदि योगी के रूप में भगवान शिव और फिर महर्षि पतंजलि द्वारा योग को वैज्ञानिक स्वरूप दिया गया, जो आज पूरी दुनिया में फैल चुका है।”

वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में योग और सांस्कृतिक विरासत के पुनर्स्थापन की दिशा में हुए प्रयासों को रेखांकित करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी ने 2014 में ही योग को वैश्विक पहचान दिलाने का बीड़ा उठाया और संयुक्त राष्ट्र में उनके प्रयासों से 177 देशों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को स्वीकार किया। यह भारत के सांस्कृतिक महत्व और योग परंपरा की वैश्विक स्वीकृति का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि बीते 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंची है। विकास के साथ विरासत को संजोने का यह संतुलन भारत को आत्मनिर्भर और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राष्ट्र बना रहा है।

*’योग प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहन राशि’*
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने योग प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्वेच्छानुदान से 3,000 रुपये प्रति छात्र तथा उनके प्रशिक्षक को 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

*’विभिन्न आसन्नों के साथ किया सामूहिक योगाभ्यास’*
पतंजलि योग संस्थान और आयुष विभाग की प्रशिक्षिकाओं कृ श्रीमती चुलेश्वरी साव, श्रीमती सत्या, जज्ञसैनी बारला, वर्षा प्रधान एवं श्रीमती कल्याणी सरकार ने उपस्थित जनसमूह को ताड़ासन, वक्रासन, वृक्षासन, शवासन, ध्यान, कटीचालन जैसे विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयुष विभाग की टीम द्वारा आकर्षक योग प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया गया।

*’नशामुक्त भारत और साक्षरता अभियान की शपथ’*
कार्यक्रम के अंत में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सभी को नशा मुक्त भारत और साक्षर भारत के निर्माण हेतु शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर, जागरूक मन और शिक्षित समाज ही समृद्ध राष्ट्र का आधार हैं। उन्होंने सभी को अपने आसपास के लोगों को प्रेरित कर नशा मुक्ति और साक्षरता कार्यक्रमों से जोड़ने की अपील की।
इस अवसर पर सभापति श्री डिग्री लाल साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुजाता चौहान, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल सहित जिले के अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अमित जोगी के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं – JCCJ सत्य की विजय हुई, माननीय सर्वोच्च न्यायालय का आभार, अमित जोगी के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट…

    Read more

    प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर   चंदन कुमार केसरी ने लिया अंगदान का संकल्प, राज्यपाल ने किया सम्मानित

    रायपुर, 23 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट दक्षिचि के तहत मानवता और जनसेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए एसबीआई के…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    ईरान से युद्ध चाहते थे नेतन्याहू: ट्रंप ने की ‘हां’, पर ओबामा, बुश और बाइडन ने क्यों कहा था ‘नो’?

    ईरान से युद्ध चाहते थे नेतन्याहू: ट्रंप ने की ‘हां’, पर ओबामा, बुश और बाइडन ने क्यों कहा था ‘नो’?

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन