Ro no D15139/23

रिटर्निग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त

नगर पालिका आम निर्वाचन 2025

कोरबा 21 जनवरी 2025/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नगर पालिका आम निर्वाचन 2025 हेतु रिटर्निग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त किये गये है। नगर निगम कोरबा के लिए संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे को रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 1 से 13 तक के लिये अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोरबा सरोज महिलांगे, वार्ड क्रमांक 14 से 26 तक के लिये डिप्टी कलेक्टर कोरबा शशिकांत कुर्रे, वार्ड क्रमांक 27 से 39 तक के लिये अधीक्षक भू-अभिलेख अमित झा, वार्ड क्रमांक 40 से 53 तक के लिये तहसीलदार बरपाली अभिजीत राजभानू और वार्ड क्रमांक 54 से 67 तक के लिये सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख कोरबा संदीप गुप्ता को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किये गये है।
इसी प्रकार नगर पालिका परिषद् दीपका के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पोड़ीउपरोड़ा, तुलाराम भारद्वाज को रिटर्निंग ऑफिसर एवं वार्ड क्रमांक 1 से 10 तक के लिये तहसीलदार दीपका अमित केरकेट्टा और वार्ड क्रमांक 11 से 21 तक के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद् दीपका राजेश गुप्ता को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। नगर पालिका परिषद बांकीमोगरा के लिए संयुक्त कलेक्टर कौशल प्रसाद तेंदुलकर को रिटर्निंग आफिसर एवं वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक के लिये  नायब तहसीलदार दीपका बंदेराम भगत और वार्ड क्रमांक 16 से 30 तक के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योत्सना टोप्पो को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। नगर पालिका परिषद् कटघोरा के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटघोरा, रोहित कुमार सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर एवं वार्ड क्रमांक 1 से 8 तक के लिये अति. तहसीलदार कटघोरा श्रीमती प्रियंका चंद्रा और वार्ड क्रमांक 9 से 15 तक के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद् कटघोरा ज्ञानपुंज कुलमित्र को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत पाली के लिये अनुविभागीय अधिकारी पाली श्रीमती सीमा पात्रे को रिटर्निंग आफिसर एवं वार्ड क्रमांक 1 से 8 तक के लिये तहसीलदार हरदीबाजार विष्णु पैकरा और वार्ड क्रमांक 9 से 15 तक के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत पाली पुर्णेन्दु तिवारी को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। और नगर पंचायत छुरीकला के लिये तहसीलदार दर्री मनहरण सिंह राठिया को रिटर्निंग ऑफिसर एवं वार्ड क्रमांक 1 से 8 तक के लिये नायब तहसीलदार कोरबा दीपक पटेल तथा वार्ड क्रमांक 9 से 15 तक के लिये मुख्य नगर पालिकारी अधिकारी नगर पंचायत छुरीकला दिपांकर यादव को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

  • Related Posts

    रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रित

      कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 श्री एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026…

    Read more

    मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 09 अपै्रल तक आमंत्रित

     कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 श्री जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?