Ro no D15139/23

नगर पालिक निगम कोरबा के महापौर एवं पार्षद के निर्वाचन लिए नाम निर्देशन की कार्यवाही हेतु स्थान निर्धारित

नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025

कोरबा 21 जनवरी 2025/नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 हेतु राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा समय-अनुसूची जारी होने पर नगर पालिक निगम कोरबा के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने, निक्षेप राशि प्राप्त करने, संवीक्षा, प्रतीक आबंटन तथा नाम वापसी की कार्यवाही एवं अन्य समस्त कार्यवाही संपन्न कराने में सहायता करने हेतु अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थगी कर दी गई है तथा 22 जनवरी से 31 जनवरी तक नाम निर्देशन की कार्यवाही हेतु कलेक्टोरेट कार्यालय में कक्ष निर्धारित कर दी गई है।
जारी आदेशानुसार महापौर पद (वार्ड क्र. 01 से 67 तक) के लिए नाम निर्देशन की कार्यवाही के लिए अपर कलेक्टर कक्ष क्रमांक 05 निर्धारित किया गया है। इसी तरह पार्षद पद वार्ड क्रमांक 01 से 13 तक के नाम निर्देशन के लिए नजूल न्यायालय कक्ष क्रमांक 13, वार्ड क्रमांक 14 से 26 तक के लिए सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष क्र. 23, वार्ड क्रमांक 27 से 39 तक के लिए कलेक्टर रीडर कक्ष, वार्ड क्रमांक 40 से 53 तक के लिए भूतल कक्ष क्रमांक 30 (स्थापना कक्ष) और वार्ड क्रमांक 54 से 67 तक पार्षद पद के नाम निर्देशन की कार्यवाही के लिए जिला पंचायत भूतल सभाकक्ष निर्धारित किया गया है।
इसी प्रकार  नगर पालिका परिषद दीपका में अध्यक्ष व पार्षद हेतु कार्यालय उप तहसील दीपका, कटघोरा नगर पालिका के अध्यक्ष व पार्षद हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटघोरा, बांकीमोंगरा अध्यक्ष व पार्षद हेतु कार्यालय नगर पंचायत बांकीमोंगरा, पाली अंतर्गत अध्यक्ष व पार्षद हेतु तहसील कार्यालय पाली एवं छुरीकला अंतर्गत अध्यक्ष व पार्षद हेतु  कार्यालय नगर पंचायत छुरीकला को नामांकन स्थल निर्धारित किया गया है।

  • Related Posts

    “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल ड्राइव विशेष कैम्प का आयोजन 19-20 अगस्त को

      कोरबा 18 अगस्त 2026/“माय भारत युवा कार्यक्रम” एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा…

    Read more

    18 अगस्त  से 24 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है  शिशु संरक्षण माह

      कोरबा 18 अगस्त 2026/भारत शासन के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत  के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह (विटामिन…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल