Ro no D15139/23

समाधान शिविर छापर भानपुरी में राजस्व, वन, खाद्य और श्रम विभाग के लाभर्थियों को मिला प्रमाण पत्र एवं कार्ड

त्वरित निराकरण के लिए लाभार्थियों ने की शासन प्रशासन का जताया आभार

जगदलपुर 07 मई 2025/ सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत तीसरे चरण के समाधान शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों को त्वरित लाभ मिला है। समाधान शिविर छापर भानपुरी में राजस्व, वन, खाद्य और श्रम विभाग के हितग्राही को किसान किताब की द्वितीय प्रति, खसरा बी-वन, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, स्थायी  सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र, किसान वृक्ष मित्र योजना, श्रमिक कार्ड, राशन कार्ड का वितरण किया गया। इस दौरान लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों ने शासन-प्रशासन के त्वरित समाधान कार्यवाही के लिए आभार जताया।
सुशासन तिहार के तहत छापर भानपुरी कलस्टर में राजस्व विभाग अंतर्गत कुल 73 आवेदन मिले थे। जिसमें राजस्व विभाग ने तत्काल निराकरण कर नामांतरण के 7 आवेदन में से 04 निराकृत एवं 03 लंबित है। बंटवारा के 17 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 16 निराकृत एवं 01 लंबित है एवं सीमांकन के प्राप्त 09 आवेदनों का निराकरण हो चुका है। इसके साथ ही राजस्व रिकॉर्ड में नाम सुधार एवं रकबा सुधार के प्राप्त 03 आवेदनों का निराकरण किया गया। शेष आवेदकों को निराकरण सम्बन्धी कार्यवाही के लिए अवगत कराया गया।
किसान किताब सहित जाति-निवास प्रमाण पत्र प्रदाय से ग्रामीणों ने सरकार को दिया धन्यवाद
समाधान शिविर में ग्रामीणों को किसान किताब सहित जाति-निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड प्रदाय किए जाने पर इन हितग्राहियों ने त्वरित पहल के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। जिसमें छापर भानपुरी के निवासी गणपत ने भू-अभिलेख में त्रुटि सुधार हेतु सुशासन तिहार में आवेदन किया था उक्त आवेदन के अनुसार राजस्व विभाग द्वारा तत्काल सुधार कर बी-वन जारी किया गया। इसी प्रकार जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र हेतु 09 आवेदनों में से सिंगनपुर निवासी गौतम साहू ने स्थानीय निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया था उसका भी निराकरण किया गया। स्थायी सामाजिक प्रस्थिति प्रमाण पत्र के लिए श्रद्धा साहू ने भी आवेदन किया था उसका भी प्रमाण पत्र जारी किया गया। किसानों से पुराने जीर्णशीर्ण किसान किताब की द्वितीय प्रति के लिए दो आवेदन प्राप्त हुए थे जिसका निराकरण विभाग द्वारा किया गया। लाभार्थी लछिन्दर ने बताया कि मैंने किसान किताब की द्वितीय प्रति के लिए तिहार में आवेदन किया था, विभाग ने तत्काल बनाकर मुझे किसान किताब की दूसरी कॉपी प्रदान की है। लछिन्दर इसके लिए शासन-प्रशासन के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि अब उसे बैंक से ऋण लेने तथा शासन की जनहितकारी योजनाओं से लाभान्वित होने में सहूलियत होगी।
वन विभाग को बड़े सिरिसगुड़ा निवासी लोकेश राम कुंजाम ने सुशासन तिहार में ग्राम पंचायत बड़े सिरिसगुड़ा में पौधा लगाने हेतु खसरा नंबर के साथ ऑनलाइन आवेदन किया गया था जिसका विभाग द्वारा आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण कर लोकेश को किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत नाम जोड़ा गया है। वन विभाग द्वारा वर्षा ऋतु के पूर्व क्लोनल नीलगिरी पौधा प्रदाय किया जाएगा। श्रम विभाग द्वारा सिरिसगुड़ा निवासी मुडे कुंजम को श्रमिक कार्ड बनाकर दिया गया। सुशासन तिहार में नवीन राशन कार्ड के लिए आवेदन मिले थे खाद्य विभाग द्वारा तत्काल आवश्यक दस्तावेजों का जांच कर हितग्राहियों  सिरिसगुड़ा की पद्मावती बघेल एवं पार्वती बघेल को नवीन राशन कार्ड बनाकर प्रदाय करने पर इन दोनों हितग्राहियों ने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें उचित मूल्य दुकान से रियायती दर पर खाद्यान्न एवं अन्य जरूरी सामग्री प्राप्त हो सकेगी।

  • Related Posts

    बस्तर में राष्ट्रीय साधन-सह-प्रवीण छात्रवृत्ति मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

    111 केंद्रों में 6,654 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन एवं समग्र शिक्षा जिला बस्तर की पहल पर जिले भर में…

    Read more

    दिव्यांगजनों का सर्वे कर जरूरत के अनुरूप कृत्रिम अंग उपलब्ध कराएं-कमिश्नर डोमन सिंह

    पेंशन योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश, आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्मार्ट टीवी और डिजिटल लर्निंग मटेरियल की व्यवस्था पर जोर   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कमिश्नर बस्तर…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से