Ro no D15139/23

राजस्व पखवाड़ा 1 से 15 अप्रैल तक कलेक्टर ने चंगोराभाठा पटवारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण पर जोर, राजस्व अभिलेखों को अपडेट रखने के निर्देश
दुरुस्ती के बाद हितग्राही को कलेक्टर ने प्रदान किया बी-1 दस्तावेज

रायपुर, 08 अप्रैल 2026/ रायपुर शहर में आज अपने धुंआधार निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह चंगोराभाठा स्थित पटवारी कार्यालय (हल्का नंबर 59) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में लंबित एवं निराकृत आवेदनों की विस्तृत जानकारी ली और नक्शा, खसरा, बी-1 सहित अन्य राजस्व अभिलेखों का अवलोकन किया।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अभिलेख अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखे जाएं, ताकि आमजनों को आवश्यक सेवाएं समय पर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित एवं समयसीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने श्री रामनारायण सिन्हा को दुरुस्ती के पश्चात बी-1 की प्रति भी प्रदान की। श्री सिन्हा ने बताया कि उन्होंने पूर्व में अपनी जमीन गिरवी रखकर बैंक से ऋण लिया था, जो अब पूर्ण रूप से चुकता हो चुका है तथा एनओसी भी प्राप्त हो गई थी, लेकिन बी-1 में आवश्यक सुधार नहीं हुआ था।

उन्होंने बताया कि राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत पटवारी कार्यालय में आवेदन करने पर उनका कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया गया और बिना किसी परेशानी के उन्हें संशोधित बी-1 प्राप्त हो गया। उन्होंने प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन तथा एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा रायपुर: विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार 10 अगस्त को…

    Read more

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस

    प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज जशपुरनगर 09 अगस्त 2026/ प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी…

    Read more

    NATIONAL

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास