Ro no D15139/23

राजस्व मंत्री l टंकराम वर्मा के साथ जिलेवासियों ने किया सामुहिक योगाभ्यास

*“एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य“ थीम पर मनाया गया ग्यारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*

*मंत्री श्री वर्मा ने इन्डोर स्टेडियम परिसर में रक्त चंदन का पौधरोपण किया*

गरियाबंद 21 जून 2025/ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री श्री टंकराम वर्मा आज गरियाबंद जिले में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग कार्यक्रम में शामिल हुए। ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य – योग संगम एवं हरित योग के थीम पर विश्व पटल पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय के इंडोर स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजिम विधायक श्री रोहित साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कमचारी सहित आम नागरिकों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने सवेरे 7 बजे से 8 बजे तक योग किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जिसकी शुरुआत साधु-संतों ने सदियों पहले की थी। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से उन्होंने दीर्घायु और निरोग जीवन व्यतीत किया। आज के समय में जब लोगों की दिनचर्या असंतुलित हो चुकी है, ऐसे में योग उन्हें पुनः संतुलन और स्वास्थ्य की ओर ले जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली है। आज विश्व के 190 से अधिक देशों में योग दिवस मनाया गया, जो एक वैश्विक क्रांति के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है, विकसित भारत और उसके लिए नागरिकों का स्वस्थ और अनुशासित जीवन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाओं में सुधार ही पर्याप्त नहीं, बल्कि जब आम नागरिक का स्वास्थ्य बेहतर होगा, तभी विकसित भारत की संकल्पना साकार हो सकेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भी योग को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंत्री श्री वर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के शुभकामना संदेश का वाचन करते हुए समस्त नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की। साथ ही नियमित रूप से योग करने का शपथ भी दिलाया।

इस दौरान राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और संदेश को साकार करने आज हम सभी योगाभ्यास के लिए एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि योग जीवन में अत्यंत आवश्यक है। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं, सभी वर्गों को इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। विधायक साहू ने कहा कि जब शरीर और मन दोनों स्वस्थ होते हैं, तब कार्यक्षमता और सोच भी बेहतर होती है। स्वस्थ पीढ़ी का निर्माण योग के नियमित अभ्यास से ही संभव है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र में योग को बढ़ावा देने और जन-जागरण लाने का निरंतर प्रयास करेंगे।

योग कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री गणेश व सहयोगी योग शिक्षकों द्वारा योग कार्यक्रम में विभिन्न आसान सहित प्राणायाम के तहत् कपालभाति, अनुलोम विलोम सहित अन्य आसन कराए गये और इससे जीवन में होने वाले फायदों के बारे में भी बताया गया। जो लोग योग करते है, वें मानसिक व शारीरिक दोनों रूप से स्वस्थ रहते है। योग से मन को शांति मिलती है। योग पश्चात मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने इन्डोर स्टेडियम परिसर में रक्त चंदन का पौधरोपण भी किया गया। साथ ही अन्य अतिथियों ने पौधे लगाये।

  • Related Posts

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए रुपिका लॉरेंस सम्मानित

          रायपुर। इंडिया टुडे न्यूज़ द्वारा आयोजित विशेष सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए सालेम इंग्लिश स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रुपिका…

    Read more

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta