Ro no D15139/23

राजस्व मंत्री ने अस्पताल पहुँचकर घायलों से की मुलाक़ात

*आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के घर पहुँचकर परिजन को दिए सहायता राशि*

*पीड़ितों का बेहतर ईलाज हेतु चिकित्स्कों को दिये निर्देश*

रायपुर, 30 मई 2025/ राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा आज जिला अस्पताल बलौदाबाजार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलसे पीड़ितों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने जिला अस्पताल में इलाज करा रहे पीड़ितों के बेहतर चिकित्सा प्रबंधन करने संबंधी निर्देश चिकित्सकों को दिए।

इस दौरान राजस्व मंत्री श्री वर्मा आकाशीय बिजली से आहत पीड़ितों से घटना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी लेने के साथ-साथ वहां पीड़ितों के उपस्थित परिजनों से चर्चा कर चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज की व्यवस्था करने आश्वस्त किया। उन्होंने आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर गहरी संवेदना व्यक्त की।मृतक प्रतीक कोसले के घर पहुँचकर मंत्री श्री वर्मा ने उनके परिजन को आरबीसी 6(4) के तहत दी जानी वाली सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

गौरतलब है कि बीते गुरुवार क़ो अपरान्ह में बारिश होने के दौरान बलौदाबाजार तहसील के ग्राम पहंदा में पुराना आंगनबाड़ी भवन के पास बारिश से बचने के लिए प्रतीक कोसले एवं 9 अन्य रुके हुए थे। आकाशीय बिजली गिरने की वजह से प्रतीक कोसले उम्र 26 साल निवासी ग्राम पहंदा की मृत्यु हो गई जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए थे।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने सीएमएचओ डॉ.राजेश कुमार अवस्थी से इलाज करा रहे सभी पीड़ितों की स्थिति की जानकारी ली। सीएमएचओ ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती 8 लोगों का ईलाज जारी है तथा उनकी स्थिति सामान्य है। आज अपरान्ह तक सभी क़ो डिस्चार्ज कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ईलाज हेतु निजी अस्पताल में भर्ती है। इस दौरान राजस्व मंत्री ने अस्पताल में ईलाज कराने आये अन्य मरीजों से भी मिले और अस्पताल में मिल रहे ईलाज व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मातृ एवं शिशु अस्पताल का भी निरीक्षण किया और माह में डिलीवरी की संख्या व सुविधाओं की जानकारी ली।

  • Related Posts

    जल जीवन मिशन से बदली ग्राम बिड़ौरी की तस्वीर, हर घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल 40 किलोलीटर जलागार और 150 घरेलू नल कनेक्शनों से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

      रायपुर 05 अगस्त 2026//लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत खैरागढ़ जिले के विकासखंड छुईखदान की ग्राम पंचायत आमगांव के आश्रित ग्राम बिड़ौरी में हर घर…

    Read more

    मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार

      11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली रायपुर,05 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस