Ro no D15139/23

गौण खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग संयुक्त रूप से करें कार्यवाही – कलेक्टर हरिस एस

गौण खनिज से संबंधित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक

जगदलपुर, 16 मई 2025/ राज्य शासन के आदेशानुसार कलेक्टर श्री हरिस एस की अध्यक्षता में जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर प्रभावी रोक लगाने हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति का बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में किया गया। कलेक्टर श्री हरिस ने कहा कि गौण खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग संयुक्त रूप से कार्यवाही करें। रेत के अवैध भंडारण का जांच करवाएं और बरसात के समय सतत निरीक्षण करें। गौण खनिज के वैध खनन क्षेत्र के हेतु राजस्व और वन विभाग आवश्यक दस्तावेजीकरण कर अनुमति हेतु आवश्यक कार्यवाही माह के अंत तक पूर्ण करें।
कलेक्टर ने बैठक में अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण की जानकारी एवं चर्चा, रेत खदान पर चर्चा, त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में प्राप्त राजस्व राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र के संबंध में, रायल्टी चुकता प्रमाण पत्र पर चर्चाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस बैठक में वन मंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता, सभी राजस्व अधिकारी, खनिज विभाग के शिखर चेरपा सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गर्मी में राहत हेतु बस्तर में हैंडपंप संधारण अभियान तेज महिला तकनीशियन बनी बदलाव की ताकत

     जगदलपुर, 10 अप्रैल 2026/ ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से निपटने के लिए राज्य शासन एवं बस्तर संभाग के आयुक्त  डोमन सिंह के निर्देशानुसार पूरे बस्तर संभाग में हैंडपंप संधारण का विशेष…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के करकमलों से होगा मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान का ऐतिहासिक आगाज ग्राम पंचायतों में होगा सजीव प्रसारण

    जगदलपुर 10 अप्रैल 2026/ बस्तर संभाग के स्वास्थ्य ढांचे में एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आगामी 13 अप्रैल को एक भव्य…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब