Ro no D15139/23

दूरस्थ अंचल तक पहुँचा अन्न का अधिकार

*कदमझरिया में चलित वाहन से अब होगा घर-घर राशन वितरण*

रायपुर, 14 नवम्बर 2025 / जनजातीय बाहुल्य एवं अनुसूचित जिला कोरबा के दुर्गम और दूरस्थ अंचलों में निवासरत ग्रामीणों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुलभ कराना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में हाल ही में एक ऐसी पहल की गई, जिसने ग्राम कदमझरिया के पहाड़ी कोरवा जनजातीय परिवारों के जीवन में राहत और भरोसे की नई किरण जगाई है।

ग्रामपंचायत गढ़उपरोड़ा के आश्रित ग्राम कदमझरिया में रहने वाले लगभग 35 राशनकार्डधारी परिवारों को प्रतिमाह शासन की महत्वाकांक्षी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन प्राप्त करने के लिए 6 से 7 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत मुख्यालय तक पैदल जाना पड़ता था। पहाड़ी मार्गों और सीमित परिवहन सुविधा के कारण यह कार्य विशेष रूप से महिलाओं, वृद्धजनों और बच्चों के लिए अत्यंत कठिन था।

इस समस्या से ग्रामीणों ने बुधवार, 12 नवम्बर 2025 को गाँव के दौरे पर पहुँचे कलेक्टर श्री अजीत वसंत को अवगत कराया। ग्रामीणों की पीड़ा सुनते ही जिलाधीश ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए समाधान के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला खाद्य अधिकारी घनश्याम कँवर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र एक दिन के भीतर, 13 नवम्बर 2025 से ही, ग्राम कदमझरिया में चलित वाहन (मोबाइल पीडीएस यूनिट) के माध्यम से राशन वितरण की वैकल्पिक व्यवस्था प्रारंभ कर दी। अब पहाड़ी कोरवा जनजाति के परिवारों को अपने ही गाँव में अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह पहल जिला प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता का प्रमाण है, वही कदमझरिया के निवासियों के लिए यह सुविधा किसी वरदान से कम नहीं, अब उन्हें न लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी, न ही राशन पाने के लिए किसी असुविधा का सामना करना होगा।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं