Ro no D15139/23

आरजे महवश पर युजवेंद्र चहल के नाम से फॉलोअर्स बढ़ाने के आरोप, भड़कीं महवश, बोलीं- ‘तुम्हारा ज्ञान कम है…’

इंटरटेनमेंट डेस्क । बीते गुरुवार को युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश ने उनका सपोर्ट किया था। अब महवश ट्रोलर्स को जवाब देती दिख रही हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। आईपीएल 2025 फाइनल के दो दिन बाद गुरुवार को आरजे महवश ने युजवेंद्र चहल के समर्थन में पोस्ट किया था, जिसके बाद से दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें और तेज हो गई हैं। इस पोस्ट पर नेटिजंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं एक यूजर ने उन पर फॉलोअर्स बढ़ाने के तरीकों को लेकर आरोप लगाए हैं, जिसका महवश ने करारा जवाब दिया है।

नेटिजंस को दिया जवाब
आरजे महवश द्वारा चहल के समर्थन वाले इंस्टाग्राम पोस्ट पर नेटिजंस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में कहा, ‘वह सिर्फ युजवेंद्र चहल के नाम पर फॉलोअर्स बटोर रही हैं। मुझे यकीन है कि उन्होंने हाल ही में क्रिकेट देखना भी शुरू किया है।’ इसके जवाब में महवश ने लिखा, ‘मैं 2019 से क्रिकेट होस्ट कर रही हूं, तुम्हारा ज्ञान अभी कम है छोटू। रिसर्च करो।’ महवश की इस प्रतिक्रिया के आते ही नेटिजंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।
किस पोस्ट पर यूजर्स दे रहे रिएक्शन
गुरुवार के दिन आरजे महवश ने एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने युजवेंद्र चहल के बारे में लिखा था कि उन्होंने तीन फ्रैक्चर के बावजूद आईपीएल के मैच खेले। इसके अलावा मवहश ने कहा कि उन्होंने चहल को दर्द से कराहते देखा है। साथ ही उन्होंने पंजाब टीम का तारीफ भी की थी। क्रिकेटर चहल के प्रति उनकी ये चिंता और प्यार देख कर नेटिजंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पहले भी महवश ने खींचा सबका ध्यान
आरजे महवश को अक्सर क्रिकेट मैदान में युजवेंद्र चहल का सपोर्ट करते देखा जाता है। इस कारण नेटिजंस को उनके अफेयर्स को लेकर बातें कहते हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्तों को लेकर कोई साफ बात नहीं की है। साथ ही आपको बताते चलें कि चहल आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स टीम के खिलाड़ी थे, जिस टीम का महवश सपोर्ट कर रही थीं। महवश और चहल को साथ में कई बार स्पॉट किया गया है, जिसने सबका ध्यान खींचा है।

  • Related Posts

    साउथ अफ्रीका दौरे का बदला पूरा शेड्यूल, टीम इंडिया खेलेगी अब इतने मुकाबले

    India Women Cricket Team Schedule updated: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साउथ अफ्रीका दौरे के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके तहत क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने इसमें तीन टी20…

    Read more

    ब्रोंको टेस्ट से होगी खिलाड़ियों की परीक्षा, BCCI ने घटाया टाइम लिमिट

    BCCI new fitness test rules: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों की फिटनेस जांचने के नियमों को और सख्त कर दिया है ताकि वे मैदान पर अधिक फिट और तेज…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन