Ro no D15139/23

‘रोज बोलूंगी…’ जान्हवी कपूर की ‘भारत माता की जय’ बोलने पर हुई आलोचना तो दिया जवाब

इंटरटेनमेंट डेस्क । एक्ट्रेस जान्हवी कपूर 16 अगस्त को मुंबई में हुए एक दही हांडी कार्यक्रम में पहुंची थीं। जन्माष्टमी के मौके पर वह इस इवेंट में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने ‘भारत माता की जय’ कहा था। इस पर उनकी खूब आलोचना हुई थी। अब इस पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है और बताया है कि उन्होंने कार्यक्रम में ‘भारत माता की जय’ क्यों कहा था।
जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में दही हांडी की एक छोटी-सी क्लिप शेयर की, जब उन्हें हांडी फोड़ने के लिए कहा गया था। वीडियो में ‘भारत माता की जय’ का नारा उनके बोलने से ठीक पहले से ही सुनाई दे रहा था। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘सिर्फ रेफरेंस के लिए। उनके बोलने के बाद नहीं बोलती तो दिक्कत होती। और बोलो तो भी वीडियो को मीम मटेरियल के तौर पर एडिट कर दिया।’
जान्हवी कपूर रोज बोलेंगी ‘भारत माता की जय’
जान्हवी कपूर ने आगे लिखा, ‘सिर्फ जन्माष्टमी के दिन नहीं रोज बोलूंगी भारत माता की जय.iii!’ कार्यक्रम में जान्हवी ने मराठी में भाषण भी दिया, जिसमें उन्होंने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म ‘परम सुंदरी’ देखने की गुजारिश की।
जान्हवी कपूर की फिल्म
फिल्म ‘परम सुंदरी’ में जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा अहम किरदार में हैं। इसमें दिल्ली के लड़के और केरल की लड़की की कहानी दिखाई जाएगी। उनके बीच दोस्ती और प्यार को फिल्माया गया है। इस फिल्म में राजीव खंडेलवाल और आकाश दहिया भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। दिनेश विजान की निर्मित, यह फिल्म 29 अगस्त को रिलीज होगी।

  • Related Posts

    धुरंधर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 15वें दिन भी छापे करोड़ों

    Dhurandhar 2 Box Office Day 15: बॉलीवुड की मेगा बजट स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर.…

    Read more

    हनी सिंह और बादशाह को कोर्ट की फटकार, गाने को डिलीट करने का आदेश

    Hindi Song Controversy: एक वक्त था जब इंटरनेट पर कुछ गाने तेजी से वायरल होते थे, लेकिन उनके बोलों को लेकर अक्सर विवाद भी खड़े हो जाते थे. अब ऐसे ही…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त