Ro no D15139/23

रोटरी ने दस व्हील चेयर रेलवे स्टेशन के यात्रियों की सुविधा के दान किये 

अशक्त , दिव्यांगों और बुजुर्गों को रेल्वे स्टेशन में आवागमन के लिए स्वतंत्रता और गतिशीलता प्रदान करने के लिए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर के द्वारा रायपुर रेल्वे स्टेशन में आज दस व्हील चेयर चीफ स्टेशन मैनेजर आर पी मंडल जी को रोटरी क्लब के प्रांतपाल अमित जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में भेंट किये गये । इससे पहले भी क्लब के वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष स्वरूप चंद जैन जी के सहयोग से रेल्वे स्टेशन में यात्रियों की सुविधाओं के लिए ठंडे पानी की मशीन लगवाई गई है । चीफ स्टेशन मैनेजर आर पी मंडल एवं रोटरी सदस्यों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें यह तय हुआ कि आगामी समय में रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म का नवीनीकरण होने पर एक कमरा रोटरी क्लब के द्वारा महिलाओं की सुविधा हेतु विकसित किया जाएगा , साथ ही रेल्वे के पास उपलब्ध पुरानी व्हील चेयर को रिपेयरिंग कर उपयोग के लायक रोटरी क्लब द्वारा बनवाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी । आर पी मंडल ने रोटरी की सेवाओं की भुरी भुरी प्रशंसा करते हुए भविष्य में और भी आपसी सहयोग का विस्तार करने की संभावनाओं को तलाशने पर जोर दिया । प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रदीप गोविंद शितूत ने बताया कि यह कार्यक्रम सादगी पूर्ण संपन्न हुआ इस अवसर पर क्लब के गणमान्य सदस्य स्वरूप चंद जैन , सुभाष साहू , आई बी एस बत्रा , गिरिश वोरा , शेखर अमीन , समीर रक्षित , प्रीता लाल , भरत डागा, प्रदीप गोविंद शितूत , एन सी मोरयानी , नवीन आहूजा , राकेश पांडे , योगेश अग्रवाल , चंपालाल साहू , अरविंद जोशी , दिलीप कुमार गोयल , वैभव शर्मा , निपेश प्रजापति , पनिश नारनोलिया , हर्ष वर्धन जैन , विनय अग्रवाल उपस्थित रहे । रोटरी के प्रांतपाल अमित जायसवाल ने न्यू राजेंद्र नगर स्थित श्री कृष्ण हॉस्पिटल को सौजन्य भेंट दी जहां डॉ झवर ने बताया कि रोटरी द्वारा प्रदत्त डायलिसिस मशीनो से एक वर्ष के अंदर करीब 2800 मरीजों को लाभ प्राप्त हुआ है । रोटरी क्लब द्वारा संचालित रोटरी कौशल कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र , अम्हलीडीह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करते हुए भरत डागा ने बताया कि इस सेंटर के माध्यम से 25 कंप्यूटर द्वारा विगत तीन वर्षों में 1018 विद्यार्थी लाभान्वित हुए है । प्रांतपाल अमित जायसवाल ने क्लब के अध्यक्ष उत्तम गर्ग द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में क्लब के सभी सदस्य एक साथ मिलकर रोटरी के उद्देश्यों को सफल बनाने में एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं । नए सदस्य भी वरिष्ठ सदस्यों से तालमेल बनाकर भविष्य में क्लब को एक नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने के लिए पूरी लग्न और मेहनत कर रहे हैं । जरूरत है कि हम हर सदस्य के अंदर छुपी प्रतिभा को खोज कर समाज सेवा के लिए उसका कितना अच्छा उपयोग कर सकते हैं ।

 

  • Related Posts

    जिले में 1 जून से अब तक 678.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

    धमतरी, 09 अगस्त 2026। जिले में मानसून के दौरान इस वर्ष अब तक सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून…

    Read more

    राजनांदगांव को 43 करोड़ 61 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन*   *- 15 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत से बनेगा प्रदेश…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta