Ro no D15139/23

शांति, समृद्धि के लिए नए लीडर बनाने के लिए आर टी एल वर्क्स संस्था ने उठाई जिम्मेदारी

डॉ. मोनिका शर्मा ने संयुक्त राष्ट्र में दो दशकों से अधिक समय तक नेतृत्व और क्षमता विकास निदेशक के रूप में कार्य किया। उन्होंने विश्वभर में स्थायी और समतापूर्ण विकास के लिए अनेक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई और उन्हें लागू किया। उनके कार्य ने स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, शासन और सामाजिक रूपांतरण जैसे क्षेत्रों में ऐसे अनेक लीडर को तैयार किया जो सार्वभौमिक मूल्यों से प्रेरित होकर ठोस नतीजे उत्पन्न कर रहे हैं।

इस पुस्तक के मूल अंग्रेज़ी संस्करण रैडिकल ट्रांसफ़ॉर्मेशनल लीडरशिप को 2017 में नॉटिलस गोल्ड अवॉर्ड फॉर सोशल चेंज एंड बिज़नेस लीडरशिप से सम्मानित किया गया है। यह आज भी दुनिया भर में व्यक्तियों और संस्थाओं को समता, साहस और समावेशन की भावना से नेतृत्व करने के लिए प्रेरित कर रही है। भारत में अधिकांश लोग हिंदी भाषी हैं। ऐसे में, सार्वभौमिक मूल्यों के आधार पर समस्याओं का समाधान करते हुए समावेशी प्रणालियों का निर्माण करने वाले इस ढाँचे को अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए हिंदी अनुवाद की आवश्यकता महसूस हुई। इसका उद्देश्य है कि व्यक्ति और समुदाय गहन अखंडता, आत्म-जागरूकता और उद्देश्यपूर्णता के साथ परिवर्तनकारी नेतृत्व कर सकें।
इसके लिए भूपेंद्र मिश्रा , प्रीतम सिंह , सुदर्शन रॉड्रिग्स , ग्लासिका वर्मा और चित्रा लक्ष्मण के अथक प्रयासों से हिंदी संस्करण आज सबके लिए उपलब्ध हो सका है। आर टी एल वर्क्स द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन रायपुर के वृंदावन हाल में मुख्य अतिथियों प्रदीप गोविंद शितूत अध्यक्ष रायपुर ब्राइट फाउंडेशन, रोटरी मैत्री ट्रस्ट, बाल समाज , रजत चौधरी कार्यक्रम प्रबंधक राजमेरु संस्था , खुशबू राय गांधी फेलो – पिरामल फाउंडेशन और प्रीतम सिंह कार्यकारी प्रमुख ग्राममंगल संस्था सभी ने अपने नेतृत्व की खोज की यात्राएँ साझा कीं और सभी को चाहे वे किसी भी पेशे या पृष्ठभूमि से हों, अपने पूर्ण क्षमता की खोज करने का आमंत्रण दिया। आगामी महीनों में जयपुर, उदयपुर और मुंबई में भी इस पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि समावेशी और जागरूक नेतृत्व का यह संदेश और लोगों तक पहुँचे।

  • Related Posts

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए रुपिका लॉरेंस सम्मानित

          रायपुर। इंडिया टुडे न्यूज़ द्वारा आयोजित विशेष सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए सालेम इंग्लिश स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रुपिका…

    Read more

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta