Ro no D15139/23

सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा परित्यक्ता महिला को दिलाया गया स्त्रीधन

अम्बिकापुर 06 अगस्त 2025/  सखी वन स्टॉप सेन्टर की केन्द्र प्रशासक श्रीमती सुमन द्विवेदी ने बताया कि स्त्रीधन वापसी के दर्ज प्रकरण में कार्यवाही करते हुए पति द्वारा प्रताड़ित पत्नी को स्त्रीधन और दहेज का सामान दिलाया गया। उन्होंने बताया कि अम्बिकापुर के थाना गांधीनगर अंतर्गत चठिरमा निवासी 34 वर्षीय महिला द्वारा 30 अप्रैल 2025 को स्त्रीधन वापसी का प्रकरण दर्ज कराया गया था। पीड़िता परित्यक्ता स्त्री है, इनका विवाह वर्ष 2012 में हिन्दु रीति-रिवाज से सम्पन्न हुआ, दोनों की 10 वर्ष की पुत्री है। महिला द्वारा बताया गया कि विवाह के 01 वर्ष बाद पति के द्वारा शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना की गई, जिससे परेशान होकर वह अपनी पुत्री के साथ मायके में रहकर अपनी जीविका स्वयं चलाती थी। आवेदिका ने सखी वन स्टॉप सेन्टर के माध्यम से वर्ष 2020 में भरण-पोषण का प्रकरण दर्ज कराया था, जिसमें सखी केन्द्र द्वारा कार्यवाही करते हुए जिला विधिक प्राधिकरण से निःशुल्क अधिवक्ता दिलवाया गया। न्यायालय द्वारा  पीड़ीता एवं पुत्री के लिए भरण-पोषण की राशि प्रतिमाह 1500 रुपए दिए जाने कहा गया। गत 04 नवम्बर 2024 को अनावेदक पति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई, ततपश्चात आवेदिका स्त्रीधन वापसी के प्रकरण में परामर्श चाहती थी। अनावेदक सास- ससुर और अन्य परिजनों को फोन के माध्यम से सम्पर्क कर सखी केन्द्र परामर्श हेतु बुलाया गया। प्रथम परामर्श 17 मई 2025 को रखी गई, जिस दौरान अनावेदकगण द्वारा अपना पक्ष रखते हुए आवेदिका के स्त्रीधन वापसी पर अपनी सहमति जतायी गई और 02 दिनों का समय मांगा गया। द्वितीय परामर्श 19 मई 2025 को रखी गई, जिसमें अनावेदकगण द्वारा पीड़ीता को स्त्रीधन वापस करने एवं क्षतिग्रस्त हुये सामग्री के एवज में नगद 40 हजार रूपये देना तय हुआ। ततपश्चात् 29 मई 2025 को अनावेदक पक्ष द्वारा आवेदिका का सामान एवं नगद राशि दिया गया। पीड़ीता द्वारा सखी केन्द्र का आभार व्यक्त किया गया।
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ का शिमला श्मैनपाट बना एग्री-टूरिज्म का नया केंद्र उद्यानिकी विभाग के सहयोग से नाशपाती की बागवानी कर लाखों कमा रहे हैं किसान मनोज यादव उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन से 170 पौधों का बगीचा पर्यटकों के आकर्षण का भी बना केंद्र

      अम्बिकापुर 15 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में विख्यात मैनपाट की अनुकूल आबोहवा और राज्य शासन के उद्यानिकी विभाग की योजनाएं अब स्थानीय किसानों के जीवन में आर्थिक…

    Read more

    जल जीवन मिशन से ग्राम बरडीह में पेयजल की चिंता हुई दूर, बदली ग्रामीणों की जिंदगी 431 परिवारों के घर पहुंचा नल से शुद्ध पेयजल, महिलाओं को मिली बड़ी राहत

      अम्बिकापुर 15 जुलाई 2026/ जिले के लुण्ड्रा विकासखण्ड के अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत बरडीह में पहले पानी की चिंता के साथ दिन की शुरूआत होती थी।  महिलाओं को काफी कठिनाई…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण