Ro no D15139/23

सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा परित्यक्ता महिला को दिलाया गया स्त्रीधन

अम्बिकापुर 06 अगस्त 2025/  सखी वन स्टॉप सेन्टर की केन्द्र प्रशासक श्रीमती सुमन द्विवेदी ने बताया कि स्त्रीधन वापसी के दर्ज प्रकरण में कार्यवाही करते हुए पति द्वारा प्रताड़ित पत्नी को स्त्रीधन और दहेज का सामान दिलाया गया। उन्होंने बताया कि अम्बिकापुर के थाना गांधीनगर अंतर्गत चठिरमा निवासी 34 वर्षीय महिला द्वारा 30 मई 2025 को स्त्रीधन वापसी का प्रकरण दर्ज कराया गया था। पीड़िता परित्यक्ता स्त्री है, इनका विवाह वर्ष 2012 में हिन्दु रीति-रिवाज से सम्पन्न हुआ, दोनों की 10 वर्ष की पुत्री है। महिला द्वारा बताया गया कि विवाह के 01 वर्ष बाद पति के द्वारा शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना की गई, जिससे परेशान होकर वह अपनी पुत्री के साथ मायके में रहकर अपनी जीविका स्वयं चलाती थी। आवेदिका ने सखी वन स्टॉप सेन्टर के माध्यम से वर्ष 2020 में भरण-पोषण का प्रकरण दर्ज कराया था, जिसमें सखी केन्द्र द्वारा कार्यवाही करते हुए जिला विधिक प्राधिकरण से निःशुल्क अधिवक्ता दिलवाया गया। न्यायालय द्वारा  पीड़ीता एवं पुत्री के लिए भरण-पोषण की राशि प्रतिमाह 1500 रुपए दिए जाने कहा गया। गत 04 नवम्बर 2024 को अनावेदक पति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई, ततपश्चात आवेदिका स्त्रीधन वापसी के प्रकरण में परामर्श चाहती थी। अनावेदक सास- ससुर और अन्य परिजनों को फोन के माध्यम से सम्पर्क कर सखी केन्द्र परामर्श हेतु बुलाया गया। प्रथम परामर्श 17 मई 2025 को रखी गई, जिस दौरान अनावेदकगण द्वारा अपना पक्ष रखते हुए आवेदिका के स्त्रीधन वापसी पर अपनी सहमति जतायी गई और 02 दिनों का समय मांगा गया। द्वितीय परामर्श 19 मई 2025 को रखी गई, जिसमें अनावेदकगण द्वारा पीड़ीता को स्त्रीधन वापस करने एवं क्षतिग्रस्त हुये सामग्री के एवज में नगद 40 हजार रूपये देना तय हुआ। ततपश्चात् 29 मई 2025 को अनावेदक पक्ष द्वारा आवेदिका का सामान एवं नगद राशि दिया गया। पीड़ीता द्वारा सखी केन्द्र का आभार व्यक्त किया गया।
  • Related Posts

    दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षकों एवं चिकित्सकों के लिए आवासीय सुविधाओं का होगा विस्तार डीएमएफ मद से मेडिकल स्टाफ क्वार्टर एवं शिक्षक आवास निर्माण कार्यों को स्वीकृति

      अम्बिकापुर 17 जून 2026/   जिला सरगुजा के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में पदस्थ शिक्षकों एवं चिकित्सकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला खनिज न्यास (डीएमएफ)…

    Read more

    शासकीय कर्तव्य अवधि में निजी प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय के चिकित्सकों को जारी किए गए निर्देश

      अम्बिकापुर 17 जून 2026/   राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर में पदस्थ चिकित्सकों एवं चिकित्सा शिक्षकों द्वारा शासकीय कर्तव्य अवधि के दौरान निजी…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत