Ro no D15139/23

छुरिया विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम बेंदाड़ी में समाधान शिविर संपन्न

– पात्र हितग्राहियों को किया गया शासकीय योजनाओं से लाभान्वित
– बेंदाड़ी कलस्टर में प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण
राजनांदगांव 27 मई 2025। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत छुरिया विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम बेंदाड़ी में कलस्टर स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समाधान शिविर का उद्देश्य सुशासन तिहार के प्रथम चरण में प्राप्त विभागीय मांगों एवं शिकायतों का त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निराकरण करना था। समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाज कल्याण, विद्युत, वन, श्रम, पशुपालन, परिवहन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर जनसामान्य को विभागीय जानकारी दी। विभागों को कुल 1326 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 1321 मांग एवं 5 शिकायतों का  शत-प्रतिशत निराकरण किया गया।
समाधान शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रत्येक मांग एवं समस्या से संबंधित आवेदनों का यथा स्थिति एवं निराकरण के संबंध में सार्वजनिक वाचन कर जानकारी दी गई। जिससे पारदर्शिता बनी रही। ग्रामीणों ने समाधान की प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी संतुष्टि व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। शिविर में पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पूर्णता पर अभिनंदन प्रमाण पत्र, नवीन राशन कार्ड, परिवहन विभाग द्वारा ड्राविंग लाइसेंस, श्रम कार्ड, नवीन जाबकार्ड, मछली पालन विभाग द्वारा मछली जाल, कृषि विभाग द्वारा बीज, श्रमकार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र तथा दिव्यांग हितग्राहियों को ई-ट्राईसाइकल का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई व अन्नप्रसान भी किया गया।
समाधान शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा, उपाध्यक्ष  जनपद पंचायत छुरिया श्री प्रशांत ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिरम मंडावी, श्रीमती सुनीता सेवता, श्रीमती राधिका चन्द्रवंशी, श्रीमती भेष बाई साहू, श्री उभेराम मंडावी, श्रीमती भानबाई मण्डावी, श्रीमती चुनिया कंवर, एसडीएम श्री श्रीकांत कोर्राम, तहसीलदार छुरिया श्री विजय कोठरी, सीईओ छुरिया श्री होरीलाल साहू सहित सम्मिलित ग्राम पंचायतों समस्त सरपंच, पंच, अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी एवं  बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा लगाया गया फूड स्टॉल

    राजनांदगांव 26 जुलाई 2026। प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं व्यवहारिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों द्वारा फूड स्टॉल का…

    Read more

    आत्मनिर्भर बन रही राजनांदगांव जिले की ग्राम पंचायतें

    ग्राम पंचायत मुसराकला, अछोली और अर्जुनी के घर-घर पहुंची सौर ऊर्जा, अतिरिक्त बिजली उत्पादन से बन रहे ऊर्जादाता*   *- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही गांवों…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार