Ro no D15139/23

सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम करमतरा में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

– सुशासन तिहार अंतर्गत करमतरा कलस्टर में प्राप्त सभी 1994 आवेदनों का किया गया निराकरण
राजनांदगांव 26 मई 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए शुरू की गई सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत तीसरे व अंतिम चरण में समाधान शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज डोंगरगांव विकासखंड के शासकीय किसान उच्चतर माध्यमिक शाला करमतरा में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम पंचायत करमतरा के अलावा ग्राम पंचायत कु भाठागांव, सोनेसरार, मरेठानवागांव, संबलपुर, छुईखदान, मोखली, रूपाकाठी, च टोलागांव, कोटरासरार, जंगलपुर के ग्रामीणों से प्राप्त विभागीय मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया गया। सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त सभी प्राप्त 1 हजार 994 आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती माताओं की गोदभराई की। जनप्रतिनिधियों ने समाधान शिविर में 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पूर्ण होने पर प्रतीकात्मक रूप से चाबी प्रदान किया गया। इसके साथ ही पात्र 12 हितग्राहियों को नवीन जॉब कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा 11 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड, परिवहन विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को लर्निंग लाइसेंस, श्रम विभाग द्वारा श्रम कार्ड तथा  4 किसानों को किसान किताब का वितरण किया गया।
समाधान शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा आवेदनों के निराकरणों की सार्वजनिक वाचन के माध्यम से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। स्टॉल में अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। शिविर में ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर, मधुमेह का परीक्षण कराया। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यकतानुसार दवाईयों का वितरण किया गया। वही आयुष विभाग के स्टॉल में जनसामान्य को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाईयों का वितरण किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने आधार कार्ड बनवाया तथा आधार अपडेशन भी करवाया। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती रंजीता पटौती, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत श्री मनीष साहू, सदस्य जनपद पंचायत श्री टुमन साहू, सदस्य जनपद पंचायत श्रीमती रेशमा साहू, श्री विवेक मंडावी, जनपद सदस्य श्रीमती दीपक पटेल, सरपंच ग्राम पंचायत करमतरा श्रीमती रेखा बघेल, सरपंच श्री रति राम साहू, श्री अरूण चन्द्राकर, श्रीमती सोहद्रा साहू, श्री भूपेन्द्र साहू, श्रीमती पुष्पलता साहू सहित तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत अन्य ग्रामों के सरपंच, पंच, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन में आवेदन के बाद केवल राम के बेटे का आसानी से बना आधार कार्ड

    सीएम हेल्पलाईन प्रभावी एवं उपयोगी हो रहा साबित*   *- समस्या का समय पर समाधान होने से मिली राहत*   राजनांदगांव 07 अगस्त 2026। शासन की सेवाओं एवं योजनाओं से…

    Read more

    जिला कार्यालय भवन परिसर में संधारण के संबंध में 27 अगस्त को आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 07 अगस्त 2026। जिला कार्यालय भवन राजनांदगांव परिसर एवं शौचालय की साफ-सफाई तथा परिसर के भीतर एवं बाहर संपूर्ण बगीचों का माह सितम्बर 2026 से अगस्त 2027 तक की…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन